CMAT 2025: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए exams.nta.ac.in पर आवेदन शुरू; परीक्षा 25 जनवरी को
Abhay Pratap Singh | November 16, 2024 | 02:53 PM IST | 2 mins read
सीएमएटी 2025 आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 13 दिसंबर 2024 है। सीएमएटी एडमिट कार्ड 20 जनवरी को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2025 (CMAT 2025) के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए सीएमएटी की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सीएमएटी 2025 आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर, 2024 से शुरू है।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सीएमएटी 2025 आवेदन विंडो 13 दिसंबर, शाम 9:50 बजे बंद कर दी जाएगी। सीएमएटी 2025 एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तिथि 14 दिसंबर, 2024 है। सीएमएटी 2025 एंट्रेंस एग्जाम तीन घंटे की अवधि के लिए 25 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।
पंजीकृत उम्मीदवारों को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। उम्मीदवार 15 से 17 दिसंबर तक सीएमएटी 2025 आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। सीएमएटी 2025 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, 17 जनवरी, 2025 को सीएमएटी सिटी इंटिमेशन स्लिप और 20 जनवरी को सीएमएटी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
Also read IIM Mumbai: आईआईएम मुंबई ने सस्टेनेबिलिटी मैनेजमेंट में एमबीए प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए
सीएमएटी 2025 परीक्षा केवल अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी। नोटिस में बताया गया कि, एनटीए द्वारा सभी सूचनाएं पंजीकृत ई-मेल आईडी पर मेल और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट पर जाकर सीएमएटी 2025 नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) देश में मैनेजमेंट प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। सीएमएटी स्कोर के माध्यम से स्नातक उम्मीदवार AICTE से संबद्ध या भाग लेने वाले संस्थानों में प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। बता दें, शिक्षा मंत्रालय ने NTA को 2019 से कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट आयोजित करने का काम सौंपा है।
CMAT Registration 2025: हेल्पडेस्क
एनटीए ने सीएमएटी अधिसूचना में कहा कि, “यदि किसी उम्मीदवार को CMAT 2025 के लिए आवेदन करने में समस्या होती है, तो वे 011 40759000 या 69227700 पर संपर्क कर सकते है। इसके अलावा NTA को cmat@nta.ac.in पर ईमेल करके अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन