CLAT 2026 Answer Key: क्लैट आंसर की आज होगी जारी, 12 दिसंबर तक आपत्ति का मौका
Saurabh Pandey | December 10, 2025 | 10:49 AM IST | 2 mins read
क्लैट 2026 यूजी, पीजी परीक्षा 25 राज्यों, 93 शहरों और चार केंद्र शासित प्रदेशों के 156 केंद्रों में आयोजित की गई थी।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookनई दिल्ली : कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) आज, 10 दिसंबर, 2025 को शाम 5 बजे कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 की अंतरिम उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा। क्लैट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
New: CLAT 2026 Fourth Merit List Out - Direct Link
Also See: CLAT Previous Year Question Paper with Solutions
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers | Legal Current Affairs (March)
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
क्लैट 2026 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। क्लैट 2026 उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवार 12 दिसंबर को शाम 5 बजे तक 1000 रुपये के शुल्क के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि कंसोर्टियम बुधवार, 10 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी करेगा। जो उम्मीदवार प्रश्नों या प्रोविजनल उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे इस उद्देश्य के लिए बनाए गए निर्दिष्ट पोर्टल के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। आपत्ति प्रस्तुत करने का पोर्टल 10 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे खुलेगा और 12 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे स्वतः बंद हो जाएगा।
CLAT 2026 Answer Key: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, CLAT 2026 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, लॉगिन विवरण टाइप करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- CLAT 2026 प्रोविजनल उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अब डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
- अब आपत्ति दर्ज करने के लिए इसे सुरक्षित रखें।
CLAT 2026: आवेदनों में 17 प्रतिशत की वृद्धि
इस वर्ष CLAT 2026 परीक्षा के लिए कुल 92,344 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। आवेदनों में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इनमें से 75,009 उम्मीदवारों ने स्नातक (UG) कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया, जबकि 17,335 उम्मीदवारों ने स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम के लिए आवेदन किया। कुल मिलाकर पुरुष-महिला अनुपात लगभग 0.72:1 रहा।
CLAT 2026: परीक्षा विवरण
क्लैट 2026 परीक्षा 7 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 96.83 प्रतिशत यूजी उम्मीदवार और 92.45 प्रतिशत पीजी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
CLAT 2026: मार्किंग स्कीम
क्लैट 2026 मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
अगली खबर
]CLAT Answer Key 2026: क्लैट आंसर की पीडीएफ जल्द होगी जारी, डाउनलोड लिंक, कैटेगरी वाइज गुड स्कोर
परीक्षा के तुरंत बाद, उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कीं, जिनमें से अधिकतर ने पेपर का कठिनाई स्तर मीडियम बताया। ऑफिशियल क्लैट आंसर की पीडीएफ जल्द जारी होने की उम्मीद है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी