CLAT 2025 Answer Key: क्लैट 2025 प्रोविजनल आंसर-की कल होगी जारी, जानें टाइमिंग, ऑब्जेक्शन डेट
Santosh Kumar | December 1, 2024 | 09:23 PM IST | 1 min read
CLAT 2025 परीक्षा आज (1 दिसंबर) दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 141 केंद्रों पर आयोजित की गई।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) कल यानी 2 दिसंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा। जो उम्मीदवार लॉ कोर्सेज में एडमिशन के लिए क्लैट 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आंसर-की जारी होने के बाद एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। क्लैट 2025 परीक्षा आज (1 दिसंबर) सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
क्लैट 2025 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। क्लैट 2025 आंसर-की कल (2 दिसंबर) दोपहर 4 बजे जारी की जाएगी।
CLAT 2025 Answer Key: 3 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्ति
सीएनएलयू ने आज (1 दिसंबर) 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 141 केंद्रों पर क्लैट 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। क्लैट 2025 परीक्षा में 96.36% स्नातक और 92.13% स्नातकोत्तर आवेदक उपस्थित हुए हैं।
यदि आवश्यक हो तो उम्मीदवार पोर्टल के माध्यम से आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं। क्लैट आंसर-की 2025 पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए पोर्टल विंडो कल शाम 4 बजे खुलेगी और 3 दिसंबर 2024 को शाम 4 बजे बंद हो जाएगी।
CLAT Answer Key 2025: क्लैट आंसर-की कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से क्लैट उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं
- होम पेज पर CLAT 2025 सेक्शन पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- लॉगिन आईडी, क्लैट आंसर-की 2025 लिंक खोलें।
- यदि आवश्यक हो तो संबंधित प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करें।
- आपत्ति दर्ज नहीं करना चाहते तो आंसर-की डाउनलोड करें।
CLAT 2025 आपत्ति विंडो बंद होने के बाद, संघ अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। ध्यान रखें कि अंतिम उत्तर कुंजी के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके बाद, सीएनएलयू क्लैट 2025 परिणाम घोषित करेगा।
अगली खबर
]CLAT Exam 2025: भारत के टॉप एनएलयू में एडमिशन के लिए श्रेणीवार क्लैट कटऑफ जानें
एनएलयू में प्रवेश के लिए श्रेणीवार कटऑफ निर्धारित की जाती है जिसके आधार पर उम्मीदवार को लॉ कॉलेज में प्रवेश मिलता है। इस लेख में भारत के टॉप एनएलयू में प्रवेश के लिए श्रेणीवार क्लैट कटऑफ क्या हो सकती है, इसकी जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें