Maharashtra News: सीजेआई गवई ने नागपुर में विधि विश्वविद्यालय भवन का किया उद्घाटन, सीएम फडणवीस भी रहे मौजूद
Santosh Kumar | June 29, 2025 | 04:10 PM IST | 1 min read
इस अवसर पर सीजेआई गवई ने छात्रों, शिक्षकों से एमएनएलयू को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक बनाने का आह्वान किया।
नागपुर: भारत के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने रविवार को नागपुर में महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एमएनएलयू) के प्रशासनिक भवन और केंद्रीय पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सीजेआई गवई ने छात्रों, शिक्षकों से एमएनएलयू को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कुलाधिपति के रूप में पिछले 10 वर्षों की यात्रा को याद किया और सभी के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने फडणवीस और गडकरी के सहयोग की भी सराहना की। इस बीच, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन के उद्घाटन समारोह को भी संबोधित किया।
सीएम ने कहा कि पहले नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी सिर्फ मुंबई में ही बननी थी, लेकिन नागपुर में इसकी मांग बढ़ी। इसके बाद सरकार ने तीन जगहों मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी खोलने का फैसला किया।
अगली खबर
]UP News: यूपी सरकार ने बदले 5 इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम, प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
यह सिर्फ नाम बदलने का फैसला नहीं है बल्कि इसके पीछे एक सामाजिक-सांस्कृतिक उद्देश्य है। सरकार चाहती है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई सिर्फ तकनीकी ज्ञान तक सीमित न रहे बल्कि छात्रों को सामाजिक चेतना, न्याय, समानता से भी जोड़ा जाए।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार