CISCE ISC Psychology Exam: आईएससी 12वीं बोर्ड की स्थगित मनोविज्ञान परीक्षा आज होगी आयोजित, जानें दिशानिर्देश
Santosh Kumar | April 4, 2024 | 10:34 AM IST | 2 mins read
आईएससी साइकोलॉजी की परीक्षा इससे पहले 27 मार्च को आयोजित होने वाली थी, लेकिन बोर्ड ने प्रश्न पत्र खो जाने हवाला देते हुए परीक्षा को एक दिन पहले स्थगित कर दिया था।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) 12वीं बोर्ड की स्थगित मनोविज्ञान परीक्षा आज (4 अप्रैल) आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र के पैकेट खो जाने का हवाला देते हुए स्थगित की गई परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी। इससे पहले यह एग्जाम 27 मार्च को होने वाला था। जिसे बोर्ड द्वारा निर्धारित समय से एक दिन पहले स्थगित कर दिया गया था।
सीआईएससीई 12वीं बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से शुरू हुई और बचे हुए विषयों की परीक्षा तय शेड्यूल के मुताबिक 3 अप्रैल को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। मनोविज्ञान की परीक्षा स्थगित होने के कारण आज इसका आयोजन किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसके लिए कुछ दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
CISCE ISC Psychology Exam Guidelines: जरूरी दिशानिर्देश
उम्मीदवार CISCE ISC 12th Board Psychology Exam के लिए दिशानिर्देशों को नीचे दिए गए बिंदुओं से समझ सकते हैं-
- परीक्षा के दिन स्कूल यूनिफॉर्म पहनने का पालन करें।
- आईएससी एडमिट कार्ड 2024 और स्कूल आईडी जैसी आवश्यक वस्तुएं ले जाना न भूलें।
- परीक्षा शुरू होने के समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- निर्दिष्ट कमरा नंबर पर रिपोर्ट करें और निर्धारित सीट पर बैठें।
- रफ कार्य के लिए दिए गए लेखन पैड का उपयोग करें।
- बोर्ड परीक्षा पर्यवेक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- मोबाइल फोन, ईयरफोन, कैलकुलेटर और स्मार्टवॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित हैं।
- परीक्षा हॉल में विस्तृत पेंसिल बॉक्स लाने से बचें।
Also read UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट अपडेट, कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा; परिणाम कब?
केमिस्ट्री की परीक्षा भी हुई थी स्थगित
बता दें कि मनोविज्ञान की परीक्षा स्थगित होने से पहले प्रश्न पत्र लीक की खबरों के बीच, 26 फरवरी को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने अप्रत्याशित परिस्थितियों का हवाला देते हुए रसायन विज्ञान के लिए कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी थी।
हालांकि, बोर्ड ने पेपर लीक की पुष्टि नहीं की है। इसके बाद आईएससी वर्ष 2024 रसायन विज्ञान पेपर -1 (थ्योरी) परीक्षा 21 मार्च 2024 को दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई थी। इस बीच कुछ छात्रों ने परीक्षा स्थगित होने पर निराशा भी जाहिर की थी।
अगली खबर
]JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन एडमिट कार्ड 8, 9 और 12 अप्रैल की परीक्षा के लिए jeemain.nta.ac.in पर जारी
अप्रैल सत्र के लिए जेईई मेन 2024 परीक्षा आज यानी 4 अप्रैल से शुरू होगी। उम्मीदवार 8, 9 और 12 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज