CISCE 10th, 12th Result 2024: सीआईएससीई 10वीं, 12वीं रिजल्ट कल होगा जारी; यहां देखें परिणाम लिंक, समय
Santosh Kumar | May 5, 2024 | 04:39 PM IST | 2 mins read
आईसीएसई और आईएससी कंपार्टमेंट परीक्षाएं वर्ष 2024 से बंद कर दी गई हैं। जो उम्मीदवार अपने अंक/ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, वे अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे कल यानी 6 मई को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार सीआईएससीई इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं। CISCE 10वीं, 12वीं का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा।
CISCE द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2024 की परीक्षाओं के परिणाम सीआईएससीई की वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org, करियर पोर्टल और DigiLocker पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च, 2024 तक आयोजित की गईं, जबकि ISC कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गईं।
विशेष रूप से, कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान की परीक्षा को 26 फरवरी के स्थान पर 21 मार्च को पुनर्निर्धारित किया गया। इसी तरह बोर्ड ने 27 मार्च की मनोविज्ञान परीक्षा स्थगित कर दी जो बाद में 4 अप्रैल को आयोजित की गई।
बता दें कि आईसीएसई और आईएससी कंपार्टमेंट परीक्षाएं वर्ष 2024 से बंद कर दी गई हैं। जो उम्मीदवार अपने अंक/ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, वे अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। CISCE सुधार परीक्षा जुलाई 2024 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित विवरण जल्द ही जारी किया जाएगा।
CISCE Result 2024: उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन
जारी नोटिस के अनुसार, जो उम्मीदवार किसी विषय के पुन: सत्यापन परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे केवल उस विषय की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार सीआईएससीई की वेबसाइट cisce.org पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
उपयोगकर्ता को पंजीकृत ईमेल पते और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन टू सीआईएससीई सर्विस पोर्टल नामक बटन पर क्लिक करना होगा। जिनके पास खाता नहीं है वे “अभी पंजीकरण करें” पर क्लिक करके खाता बना सकते हैं। स्कूलों के प्रमुख करियर पोर्टल के माध्यम से अपने स्कूल के उम्मीदवारों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ICSE, ISC Result 2024: ऐसे करें डाउनलोड
परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने आईसीएसई कक्षा 10 या आईएससी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं।
- परिणाम पृष्ठ पर, ICSE or ISC Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- पाठ्यक्रम कोड को चुनें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- ICSE, ISC Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसमें अपने अंको को देखें, डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल