CG NEET PG Counselling 2024: छत्तीसगढ़ नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल संशोधित, राउंड 1 प्रवेश की समय सीमा बढ़ी
Abhay Pratap Singh | November 27, 2024 | 06:10 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ NEET PG 2024 काउंसलिंग राउंड 2 च्वाइस फिलिंग 11 दिसंबर, 2024 से शुरू होगी और 15 दिसंबर को समाप्त होगी।
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, रायपुर ने छत्तीसगढ़ नीट पीजी 2024 काउंसलिंग (Chhattisgarh NEET PG 2024 Counselling) शेड्यूल को संशोधित किया है। रिवाइज्ड सीजी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल के अनुसार, छत्तीसगढ़ नीट पीजी 2024 राउंड 1 के लिए प्रवेश की समय सीमा 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
संशोधित छत्तीसगढ़ NEET PG 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 च्वाइस फिलिंग 11 दिसंबर, 2024 से शुरू होगी। छत्तीसगढ़ नीट पीजी 2024 राउंड 2 च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। छत्तीसगढ़ नीट पीजी 2024 राउंड 2 सीट आवंटन प्रक्रिया 16 दिसंबर को निर्धारित है।
छत्तीसगढ़ नीट पीजी 2024 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 17 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। स्क्रूटनी प्रक्रिया 19 से 24 दिसंबर तक निर्धारित है। नोटिस में कहा गया कि, आगे की काउंसलिंग राउंड के लिए कोई नया पंजीकरण नहीं होगा। नवीनतम अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस की जांच कर सकते हैं।
Chhattisgarh NEET PG 2024: रिपोर्टिंग तिथि
अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ नीट पीजी 2024 सीट आवंटन पत्र 17 दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया 19 दिसंबर से शुरू होगी। आधिकारिक छत्तीसगढ़ नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 24 दिसंबर है।
Chhattisgarh NEET PG Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
छत्तीसगढ़ NEET PG 2024 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10 का सर्टिफिकेट, एमबीबीएस डिग्री, नीट पीजी रिजल्ट, NEET PG पंजीकरण के दौरान उपयोग किए गए पूर्ण हस्ताक्षर का स्कैन, भरे गए और हस्ताक्षरित ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और अपडेट मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी।
इसके अलावा, निवास प्रमाणपत्र, सर्विस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), प्राधिकरण पत्र (यदि लागू हो), एमबीबीएस मार्कशीट, इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाणपत्र, NEET PG आवेदन पत्र में लगाई गई उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज की स्कैन की गई फोटो और श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) सहित अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार