CG HC Recruitment 2025: छत्तीसगढ हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | October 31, 2025 | 07:02 PM IST | 2 mins read
सीजी हाईकोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एवं जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कम्प्यूटर) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2025 है।
जो उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र जमा कर लेंगे, उन्हें अपने आवेदन पत्र में त्रुटियां (यदि हों) सुधारने के लिए 26 नवंबर से 28 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक अवसर दिया जाएगा।
सीजी हाईकोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
CG HC JJA Recruitment 2025: आवेदन शुल्क विवरण
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जाएगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क (₹)
|
|---|---|
|
सामान्य वर्ग
|
₹ 350
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
₹ 250
|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
|
₹ 200
|
CG HC JJA Recruitment 2025: एडमिट कार्ड डेट
सीजी व्यापम वेबसाइट पर जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र 29 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा। परीक्षा बिलासपुर, रायपुर में निर्धारित केंद्रों पर होगी।
CG HC JJA Recruitment 2025: परीक्षा तिथि
सीजी हाईकोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 4 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी।
CG Anurekhak Answer Key 2025: छत्तीसगढ़ अनुरेखक आंसर की जारी
सीजी व्यापम ने अनुरेखक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर मॉडल उत्तर देख सकते हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर प्रमाण के साथ आपत्ति 6 नवंबर 2025, दोपहर 3 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर आपत्ति टैब में जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत की गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
सीजी व्यापम अनुरेखक भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर पर अभ्यर्थी को दावा आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान किए आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। छत्तीसगढ़ अनुरेखक भर्ती 26 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार