CG Board Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें टाइमिंग, लेटेस्ट अपडेट

Santosh Kumar | May 7, 2025 | 10:00 AM IST | 1 min read

परिणाम देखने के लिए छात्रों को सीजीबीएसई रिजल्ट लिंक पर जाना होगा और हॉल टिकट में दिए गए रोल नंबर को दर्ज करना होगा।

CGBSE 10th 2027 Syllabus

Check the CGBSE 10th Syllabus 2027 with subject-wise topics, exam pattern and marking scheme. Download the latest syllabus PDF and plan your board preparation effectively.

Check Now
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) आज यानी 7 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। जो छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे और अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे, अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in के जरिए अपने अंक देख सकेंगे।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि वे समय पर परिणाम देख सकें। छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 परिणाम आज दोपहर 3 बजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

प्रदेश भर के छात्रों को अब बस एक ही बात का इंतजार है कि आखिर सीजी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा? दोनों कक्षाओं के करीब 5 लाख छात्र इस साल की बोर्ड परीक्षा में अपने अंक जानने के लिए उत्सुक हैं।

CG Board Result 2025: सीजी बोर्ड रिजल्ट 2025 डेट

आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में, छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट एसएमएस की मदद से भी चेक किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने अभी तक सीजी कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है।

हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सीजीबीएसई रिजल्ट 2025 आज घोषित किए जाएंगे। बोर्ड ने कक्षा 10 के लिए 3 मार्च से 24 मार्च तक और कक्षा 12 के लिए 1 मार्च से 28 मार्च तक परीक्षाएं आयोजित की।

Also read Chhattisgarh News: यूपीएससी मुख्य परीक्षा पास करने वाले प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी एक लाख रुपए

CG Board Result 2025 Websites: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट लिंक

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जारी किया जा सकता है-

  • cgbse.nic.in
  • cg.nic.in
  • results.cg.nic.in
  • results.cgbse.nic.in
  • digilocker.gov.in
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]