CGBSE Class 10, 12 Results 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम आज दोपहर 12:30 बजे होगा जारी
Abhay Pratap Singh | May 9, 2024 | 07:27 AM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रायपुर द्वारा सीजीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 आज यानी 9 मई को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा। छात्र सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा परिणाम 2024 आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in के माध्यम से देख सकेंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर का उपयोग करना होगा। छत्तीसगढ़ी बोर्ड रिजल्ट 2024 में छात्र का नाम, विषय, रोल नंबर, प्राप्त अंक, कुल अंक, विषयवार प्राप्त अंक और परिणाम की स्थिति सहित अन्य विवरण दिया जाएगा।
सीजीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 21 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाओं का आयोजन 1 मार्च से 23 मार्च तक किया गया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम 2024 में उपस्थित हुए छात्र अपना परिणाम जांच सकते हैं। बता दें कि, पिछले साल 75.05 % छात्र छ्त्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे।
बोर्ड ने नोटिस में कहा कि ऑनलाइन सीजीबीएसई मार्कशीट प्रोविजनल स्कोरकार्ड है। इसका उपयोग केवल परिणाम की जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है। छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम 2024 जारी होने के बाद छात्र अपने संबंधित स्कूलों से सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम की मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
CGBSE Result 2024: कैसे जांचें?
कक्षा 10, 12 छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम 2024 की घोषणा ऑनलाइन की जाएगी। सीजीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘स्टूडेंट्स कॉर्नर’ सेक्शन के तहत, ‘परीक्षा परिणाम 2024’ पर क्लिक करें।
- ‘सीजीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024’ या ‘सीजीबीएसई हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2024’ पर क्लिक करें।
- अब, ‘मुख्य परीक्षा’ विकल्प पर क्लिक करें।
- छात्र अपना रोल नंबर डालें और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद अब, ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार