Chandigarh TGT Recruitment 2024: चंडीगढ़ में टीजीटी के 303 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 18 मार्च लास्ट डेट
Abhay Pratap Singh | March 1, 2024 | 02:24 PM IST | 2 mins read
चंडीगढ़ टीजीटी पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट की आयु 21 से 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
नई दिल्ली: चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के 303 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर लास्ट डेट से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च 2024 निर्धारित की गई है।
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 9 फरवरी 2024 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चंडीगढ़ टीजीटी भर्ती 2024 की घोषणा की थी। इन पदों पर 26 फरवरी से उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दी गई है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा चंडीगढ़ टीजीटी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया आयोजित किया गया है।
आवेदन शुल्क-
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी वर्ग के कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुपये देने होंगे।
शैक्षिक योग्यता-
उम्मीदवार के पास कम से कम 50 फीसदी अंकों में स्नातक (ग्रेजुएशन) और बीएड की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट सीटीईटी-2 परीक्षा पास हो।
आयु सीमा-
चंडीगढ़ टीजीटी भर्ती 2024 के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों के आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
Chandigarh TGT 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन भर सकते हैं:
- चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Quick Links में Latest update , TGT (Masters/Mistresses) लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया और वेतन-
चंडीगढ़ ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9300 रुपये से 34,800 रुपये + ग्रेड पे 4600 रुपये (लेवल -7) के तहत वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]IGNOU Admission 2024: इग्नू एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ी, 10 मार्च तक करें आवेदन
IGNOU Admission 2024: इग्नू एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ी, 10 मार्च तक करें आवेदन ignou-admission-2024-january-cycle-last-date-for-submission-of-application-extended-till-10-march
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई