CGSSB NSSK Admit Card 2026: स्टोर कीपर, ड्राइवर सहित अन्य पदों के एडमिट कार्ड फेज 2 परीक्षा के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | November 16, 2026 | 12:44 PM IST | 2 mins read
अभ्यर्थियों को सीजीएसएसबी हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, मैकेनिक एवं वॉचरूम ऑपरेटर पदों की द्वितीय स्तरीय लिखित भर्ती परीक्षा (NSSK) 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर सीजीएसएसबी एनएसएसके एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार सीजीएसएसबी एडमिट कार्ड 2026 में नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता, परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। परीक्षार्थियों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन भी करना होगा।
CGSSB NSSK 2026: परीक्षा कार्यक्रम
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड आदि लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार नीचे सारणी में परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि/ दिन | परीक्षा का समय | कुल परीक्षा जिले |
|---|---|---|---|
|
स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, मैकेनिक एवं वर्कशॉप ऑपरेटर पदों हेतु द्वितीय स्तरीय लिखित भर्ती परीक्षा (NSSK26) |
22-11-2026 (रविवार) |
पूर्वाह्न 10:00 से 12:15 बजे तक |
01 |
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in अथवा https://cgssb.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र 16 नवंबर, 2026 से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी कम से कम 2 घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना चाहिए।”
परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। रिपोर्टिंग समय के बाद पहुचने वाले कैंडिडेट को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीजीएसएसबी ने बताया कि प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और केवल एक तरफ प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी।
CGSSB Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजीएसएसबी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजीएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी