CGPSC SSE 2025 Mains: सीजीपीएससी एसएसई मेन्स एग्जाम शेड्यूल जारी, जून में होगी परीक्षा; एडमिट कार्ड डेट जानें

Abhay Pratap Singh | May 1, 2026 | 02:27 PM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस मेन्स एग्जाम 2025 की लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि 16, 17, 18 एवं 19 मई के स्थान पर अब जून, 2026 में आयोजित की जाएगी।

Careers360 Premium

Education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe
सीजीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2025 में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आज राज्य सेवा परीक्षा (SSE) मुख्य 2025 की समय सारणी जारी कर दी है। नवीनतम शेड्यूल के अनुसार, सीजीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 एग्जाम 6 से 9 जून, 2026 तक सुरजापुर (अम्बिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर जिले में आयोजित की जाएगी।

CGPSC State Service Mains Exam 2025: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार सीजी एसएसई 2025 मेन्स एग्जाम शेड्यूल जांच सकते हैं:

परीक्षा तिथि परीक्षा दिन परीक्षा समय पेपर विषय
6 जून, 2026 शनिवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पेपर 1 भाषा (Language)
दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पेपर 2
निबंध (Essay)
7 जून, 2026 रविवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
पेपर 3 जनरल स्टडी 1
दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
पेपर 4
जनरल स्टडी 2
8 जून, 2026 सोमवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
पेपर 5
जनरल स्टडी 3
दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
पेपर 6
जनरल स्टडी 4
9 जून, 2026 मंगलवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
पेपर 7
जनरल स्टडी 5

Also read CG Pharmacist Grade 2 Result 2026: सीजी व्यापम फार्मासिस्ट ग्रेड 2 रिजल्ट जारी, अंतिम उत्तर कुंजी करें डाउनलोड

सीजी स्टेट सर्विस मेन्स एग्जाम 2025 के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से सीजी एसएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि 16, 17, 18 एवं 19 मई के स्थान पर 6, 7, 8 और 9 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी।”

सीजीपीएससी ने बताया कि आयोग कार्यालय द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र अथवा एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध कोई सूचना या एसएमएस नहीं भेजा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर सीजी पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

CGPSC SSE 2025 Admit card: डाउनलोड चरण

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2025 मुख्य का एडमिट कार्ड नीचे बताए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं

  • सीजीपीएससी की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, स्टेट सर्विस एग्जाम 2025 मेन्स एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशिल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीजी एसएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]