Trusted Source Image

MP Hospital Assistant Notification 2026: एमपी अस्पताल सहायक नोटिफिकेशन 1200 पद के लिए जारी, आवेदन तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | May 1, 2026 | 12:45 PM IST | 2 mins read

एमपी हॉस्पिटल सहायक 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी।

मध्य प्रदेश अस्पताल सहायक परीक्षा 2026 की संभावित तिथि 24 जून है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
मध्य प्रदेश अस्पताल सहायक परीक्षा 2026 की संभावित तिथि 24 जून है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने अस्पताल सहायक (Hospital Assistant) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई को शुरू होगी और 21 मई को समाप्त हो जाएगी।

पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 18 से 40 वर्ष के बीच हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

एमपीईएसबी हॉस्पिटल असिस्टेंट 2026 के लिए परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य व अन्य राज्य के कैंडिडेट को 560 रुपये और राज्य के ओबीसी/ एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग को 250 रुपये देना होगा। वहीं, आवेदन पत्र जमा करने के लिए पोर्टल शुल्क 60 रुपये (कियोस्क के माध्यम से) और 20 रुपये (कियोस्क के माध्यम से नहीं भरने पर) है।

Also readMP PAT Admit Card 2026: एमपी पीएटी एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी, प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 8 मई को

एमपी अस्पताल सहायक आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि 26 मई, 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1200 हॉस्पिटल असिस्टेंट के पदों को भरा जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 24 जून, 2026 है। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 से 9 बजे तक और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक है।

ऑनलाइन परीक्षा में सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान से 100 अंकों के लिए कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध एमपीईएसबी हॉस्पिटल असिस्टेंट अधिसूचना 2026 जांच सकते हैं।

MP Hospital Assistant Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार मध्य प्रदेश अस्पताल सहायक आवेदन पत्र 2026 भर सकते हैं:

  • एमपीईएसबी की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • हॉस्पिटल असिस्टेंट 2026 - एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications