Abhay Pratap Singh | May 1, 2026 | 11:24 AM IST | 2 mins read
नीट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 2026 भारत भर में 552 परीक्षा केंद्रों और विदेशों में बनाए गए 14 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET UG) 2026 में शामिल होने के लिए 22.79 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। निर्धारित तिथि व समय के भीतर सफलतापूर्वक नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 3 मई, 2026 को कराई जाएगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 26 अप्रैल को नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसे कैंडडिडेट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध लिंक में आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके जांच सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने नीट एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है:
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2026 का आयोजन 3 मई 2026 (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक एक पाली में किया जाएगा। उम्मीदवारों को सूचना बुलेटिन में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
नीट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 2026 भारत भर में 552 परीक्षा केंद्रों और विदेशों में बनाए गए 14 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस वर्ष नीट यूजी 2026 के लिए कुल 22,79,743 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
करियर360 द्वारा नीट एग्जाम को लेकर अभ्यर्थियों की तैयारी की स्थिति पर किए गए सर्वेक्षण के अनुसार,
नीट यूजी 2026 से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए उम्मीदवार 011-40759000/ 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। इसके अलावा, नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटों https://www.nta.ac.in और https://neet.nta.nic.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।