CGPSC ADPO Answer Key 2026: सीजी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा की आंसर की जारी, आपत्ति दर्ज करें
Abhay Pratap Singh | September 28, 2026 | 05:51 PM IST | 2 mins read
सीजीपीएससी एडीपीओ आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आज सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) परीक्षा 2026 की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाकर सीजीपीएससी एडीपीओ आंसर की 2026 पीडीएफ जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीपीएससी एडीपीओ मॉडल उत्तर कुंजी 2026 के विरुद्ध 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। अभ्यर्थियों को आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। सभी प्रश्नों के लिए एक साथ चुनौती दर्ज करने के लिए एक ही मौका दिया जाएगा।
नोटिस के अनुसार, “ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के बाद Add बटन की सहायता से एक से अधिक आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। अभ्यर्थी गलती से दर्ज आपत्तियों को हटा सकते हैं। आपत्तियों का विवरण वेब पेज के निचले हिस्से में दिखाई देगा। ‘Save’ बटन की मदद से अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्तियां जमा कर सकते हैं।”
अभ्यर्थी द्वारा शुल्क के सफलतापूर्वक भुगतान न किए जाने, एक ही प्रश्न-पत्र में अलग-अलग सेट की प्रविष्टि करने, ऑनलाइन दावा आपत्ति से संबंधित निर्देशों का पालन कर चुनौती नहीं दर्ज करने की स्थिति में अभ्यर्थी द्वारा आपत्ति स्वयं खारिज हो जाएगी। इस संदर्भ में कोई अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सीजीपीएससी एडीपीओ आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन के संबंध में किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन/ दस्तावेज आयोग कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं।
CGPSC ADPO Model Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छत्तीसगढ़ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2026 की मॉडल आंसर जांच सकते हैं:
- सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2026-मॉडल उत्तर पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- उम्मीदवार उत्तर कुंजी और नोटिस जांचें व इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई