CGBSE 12th Results 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट cgbse.nic.in पर जारी, 80.74 प्रतिशत छात्र पास
Saurabh Pandey | May 9, 2024 | 12:36 PM IST | 2 mins read
सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम 2024 में जो छात्र उत्तीर्ण नहीं होते हैं, बोर्ड उनके लिए पूरक परीक्षा आयोजित करेगा। रिजल्ट जारी करने के दौरान बोर्ड इसके लिए तारीख घोषित करेगा।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in, cg.results.nic.in,और results.cg.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 80.74 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। महक अग्रवाल ने 487 अंक हासिल कर 12वीं में टॉप किया है। कोपल अम्बष्ठ ने दूसरा और प्रीति व आयुषी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 22232 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है।
CGBSE 12th Results 2024: टॉपर्स लिस्ट
- महक अग्रवाल - महासमुंद 97.40 फीसदी
- कोपल अमबस्ट - बलौदा बाजार 97.00 फीसदी
- प्रीति - बलौदाबाजार 96.80 फीसदी
- आयुषी गुप्ता - जशपुर 96.80 फीसदी
- समीर कुमार - धमतरी 96.60 फीसदी
- हर्षवती बालोद - 96.00 फीसदी
- वेदांतिका शर्मा - बिलासपुर 96.00 फीसदी
- शुभ अग्रवाल - कोरबा 96.00 फीसदी
- डाली पटेल - बालौदा बाजार 95.80 फीसदी
- अदिति साहू - बालौदा बाजार 95.80 फीसदी
- हिमांशी - रायपुर 95.80 फीसदी
- वेदिका निषाद - कांकेर 95.60 फीसदी
- पियूष कुमार कन्नोजिया - बलरामपुर 95.60 फीसदी
- कंकना घरमी - कांकेर 95.40 फीसदी
- यमुना - कबीरधाम 95.20 फीसदी
- रिफा जबेरी - कबीरधाम 95.20 फीसदी
- साहिल खान - बलरामपुर 95.20 फीसदी
- नीरज शर्मा - सूरजपुर 95.20 फीसदी
- भावना साहू - दुर्ग 95.00 फीसदी
- निधि गोगड़ - कांकेर 95.00 फीसदी
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने एक साथ विज्ञान, वाणिज्य और कला के लिए सीजीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 23 मार्च के बीच हुईं।
सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट डिटेल
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- नामांकन संख्या
- पिता का नाम
- मां का नाम
- जन्म की तारीख
- स्कूल का नाम
- स्कूल कोड
- थ्योरी में अंक प्राप्त हुए
- प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक
- कुल प्राप्त अंक
- प्रतिशत
- परिणाम की स्थिति: उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण
CGBSE 12th Result 2024: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'स्टूडेंट्स कॉर्नर' सेक्शन के तहत, 'परीक्षा परिणाम 2024' पर क्लिक करें।
- 'सीजीबीएसई हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2024' पर क्लिक करें।
- अब, 'मुख्य परीक्षा' विकल्प पर क्लिक करें।
- रोल नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें।
- अब, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी