CGBSE Class 10, 12 Results 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम आज दोपहर 12:30 बजे होगा जारी

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

सीजीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 आज जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)सीजीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 आज जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | May 9, 2024 | 07:27 AM IST

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रायपुर द्वारा सीजीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 आज यानी 9 मई को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा। छात्र सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा परिणाम 2024 आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in के माध्यम से देख सकेंगे।

छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर का उपयोग करना होगा। छत्तीसगढ़ी बोर्ड रिजल्ट 2024 में छात्र का नाम, विषय, रोल नंबर, प्राप्त अंक, कुल अंक, विषयवार प्राप्त अंक और परिणाम की स्थिति सहित अन्य विवरण दिया जाएगा।

सीजीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 21 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाओं का आयोजन 1 मार्च से 23 मार्च तक किया गया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम 2024 में उपस्थित हुए छात्र अपना परिणाम जांच सकते हैं। बता दें कि, पिछले साल 75.05 % छात्र छ्त्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे।

Also readAssam Board 12th Result 2024: असम बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम कल सुबह 9 बजे होगा जारी, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

बोर्ड ने नोटिस में कहा कि ऑनलाइन सीजीबीएसई मार्कशीट प्रोविजनल स्कोरकार्ड है। इसका उपयोग केवल परिणाम की जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है। छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम 2024 जारी होने के बाद छात्र अपने संबंधित स्कूलों से सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम की मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

CGBSE Result 2024: कैसे जांचें?

कक्षा 10, 12 छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम 2024 की घोषणा ऑनलाइन की जाएगी। सीजीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘स्टूडेंट्स कॉर्नर’ सेक्शन के तहत, ‘परीक्षा परिणाम 2024’ पर क्लिक करें।
  • ‘सीजीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024’ या ‘सीजीबीएसई हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2024’ पर क्लिक करें।
  • अब, ‘मुख्य परीक्षा’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • छात्र अपना रोल नंबर डालें और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद अब, ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications