CGBSE Supplementary Results 2026: सीजीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम रिजल्ट cgbse.nic.in पर घोषित
Santosh Kumar | August 14, 2026 | 11:29 AM IST | 1 min read
सीजीबीएसई द्वारा 12वीं कक्षा के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 8 से 22 जुलाई तक और 10वीं कक्षा के लिए 9 से 21 जुलाई तक आयोजित की गईं।
Check the CGBSE 10th Syllabus 2027 with subject-wise topics, exam pattern and marking scheme. Download the latest syllabus PDF and plan your board preparation effectively.
Check Nowनई दिल्ली: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा 10 और 12 की सप्लीमेंट्री (दूसरी मुख्य) परीक्षाओं 2026 के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर घोषित कर दिए गए हैं। छात्र अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी डालकर ऑनलाइन नतीजे देख सकते हैं। ये परीक्षाएं उन छात्रों के लिए आयोजित की गई जो मुख्य परीक्षाओं में एक या दो विषयों में फेल हो गए थे।
12वीं कक्षा के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 8 से 22 जुलाई तक और 10वीं कक्षा के लिए 9 से 21 जुलाई तक आयोजित की गईं। बोर्ड के अनुसार, नतीजे ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध हैं और छात्र उन्हें आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
CGBSE 10th, 12th Result 2026: सीजी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीजीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- सीजीबीएसई बोर्ड रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- छत्तीसगढ़ सीजी बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- स्कोरकार्ड में अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
Also read कॉकरोच जनता पार्टी ने 15 अगस्त से ‘स्कूल ठीक करो’ मुहिम का किया ऐलान, ग्रामीण विद्यालयों पर खास फोकस
CGBSE Supplementary Results 2026: स्कोरकार्ड विवरण जांचें
असली मार्कशीट बाद में स्कूलों के जरिए उपलब्ध कराई जाएंगी। ऑनलाइन रिजल्ट केवल शुरुआती जानकारी के लिए है। जो छात्र पास हो गए हैं, वे अब आगे की पढ़ाई कर सकते हैं या कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
छात्र रिजल्ट में दी गई जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, मार्क्स वगैरह को ध्यान से जांच लें। अगर कोई गड़बड़ी मिलती है, तो तय समय के अंदर दोबारा गिनती या दोबारा मूल्यांकन के लिए आवेदन किया जा सकता है।
मुख्य परीक्षा के नतीजे अप्रैल में घोषित किए गए, जिसके बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की गई। सप्लीमेंट्री नतीजों ने हज़ारों छात्रों का इंजतर खत्म कर दिया है, जिससे वे अपनी आगे की पढ़ाई के बारे में फैसला ले सकेंगे।
अगली खबर
]संसदीय समिति ने गिनाए शैक्षणिक तनाव के कारण, पाठ्यपुस्तकों की कमी व आवेदन-आधारित परीक्षा प्रमुख वजह
समिति ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा नौ से 12 के लिए पाठ्यचर्या को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) 2023 के उद्देश्यों के अनुरूप अपनाया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम