CG Vyapam Recruitment 2025: सीजी व्यापम में लैब अटेंडेंट के 430 पदों पर निकली भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | June 13, 2025 | 05:09 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक (HCIV25) परीक्षा 3 जुलाई, 2025 को दो घंटे यानी 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam), रायपुर ने प्रयोगशाला परिचारक के 430 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर छत्तीसगढ़ लैब अटेंडेंट भर्ती 2025 फॉर्म भर सकते हैं।
सीजी प्रयोगशाला परिचारक लिखित परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को 350 रुपए, ओबीसी कैंडिडेट को 250 रुपए और एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को 200 रुपए शुल्क देना होगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों का शुल्क परिणाम जारी होने के बाद वापस कर दिया जाएगा।
आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से कक्षा 12वीं या हाई स्कूल (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। सीजी व्यापम प्रयोगशाला परिचारक के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून (शाम 5:00 बजे) तय की गई है। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक (HCIV25) परीक्षा 3 जुलाई, 2025 को दो घंटे यानी 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। सीजी व्यापम प्रयोगशाला परिचारक 2025 एडमिट कार्ड 28 जुलाई को जारी किया जाएगा। लैब अटेंडेंट पद हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (HCIV25) छत्तीसगढ़ के 33 जिला मुख्यालयों में कराई जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन भरने में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 0771-2972780 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही अवकाश के दिनों में मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10 बजे से 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
CG Prayogshala Paricharak Vacancy 2025: कैसे आवेदन करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी लैब अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट vyapamprofile.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर संबंधित ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- फिर, लॉगिन करें, फॉर्म भरें,दस्तावेज अपलोड करें व शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई