CG Vyapam MLGI Result 2025: सीजी व्यापम एमएलजीआई रिजल्ट जूनियर रीडर सहित अन्य पदों के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | December 21, 2025 | 10:38 AM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ व्यापम ने एमएलजीआई परीक्षा 2025 रिजल्ट के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट भी पीडीएफ प्रारूप में जारी दिया है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने समूह 1- कापी होल्डर, प्लेट मेकर, ग्रेनिंग मशीन ऑपरेटर और जूनियर रीडर सहित अन्य पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा 2025 (MLGI25) का परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।
सीजी व्यापम एमएलजीआई रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। छत्तीसगढ़ व्यापम ने एमएलजीआई परीक्षा 2025 रिजल्ट के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट भी पीडीएफ प्रारूप में जारी दिया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
परीक्षा मंडल ने जारी नोटिस में कहा, “उक्त भर्ती परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी पर समय-सीमा के भीतर प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। 19 दिसंबर, 2025 को व्यापम वेबसाइट पर एमएलजीआई भर्ती परीक्षा 2025 के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।”
Also read CG Hand Pump Technician Result 2025: सीजी हैंडपंप टेक्नीशियन रिजल्ट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी
मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग के अंतर्गत समूह 1 कापी होल्डर, प्लेट मेकर, ग्रेनिंग मशीन ऑपरेटर, फास्ट डिजिटल प्रिंटर ऑपरेटर, कनिष्ठ सिंगल कलर मशीन ऑपरेटर, सिंगल कलर सीटफेड ऑपरेटर, ट्रेसर/ स्टिचर/ पेस्टर, जूनियर रीडर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक सूचना में कहा गया किस व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर नोटिस जांच सकते हैं।
CG Vyapam Group 1 Result 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी व्यापम ग्रुप 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइटपर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- एमएलजीआई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा