CG Vyapam JJA Answer Key 2026: सीजी जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि कल
Abhay Pratap Singh | January 12, 2026 | 07:45 AM IST | 1 min read
सीजी व्यापम जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट मॉडल आंसर की पर चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की ओर से जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एवं जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) लिखित भर्ती परीक्षा (HJJA25) की मॉडल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया कल बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 13 जनवरी तक चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।
सीजी व्यापम ज्यूडिशियल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। मॉडल आंसर की के विरुद्ध अभ्यर्थी प्रति प्रश्न 50 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करके व सहायक दस्तावेजों के साथ समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्तियां उठा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ जेजेए आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो कल दोपहर 3:00 बजे तक ही खुली रहेगी। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किए गए दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बिना शुल्क भुगतान के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी। सीजी व्यापम जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट परीक्षा 4 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। आपत्तियों के संबंध में विषय विशेषज्ञों का निर्णय ही अंतिम होगा। सीजी व्यापम जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट मॉडल आंसर की 8 जनवरी को जारी की गई और उसी दिन आपत्ति विंडो लिंक सक्रिय की गई थी।
सीजी व्यापम जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट आंसर की की सहायता से परीक्षार्थी अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा।
CG Vyapam Junior Judicial Assistant Answer Key 2026: आपत्तियां कैसे उठाएं?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यापम जेजेए आंसर की पर आपत्तियां उठा सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘दावा-आपत्ति’ टैब पर क्लिक करें।
- HJJA25 अप्लाई दावा-आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें, आपत्ति दर्ज करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]UP School News: वाराणसी के स्कूलों में तमिल भाषा की नियमित कक्षाएं चलाने की तैयारी, प्राचार्य ने दी जानकारी
राजकीय क्वींस कॉलेज के प्राचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम मोदी ने पिछले दिनों इसी विद्यालय की छात्रा पायल पटेल के तमिल भाषा सीखने और बोलने की प्रशंसा की थी और इसे देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल में तमिल भाषा सिखाने के लिए सायंकालीन कक्षा चलाने का निर्देश दिया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार