CG Vyapam Model Answer Key 2025: सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन आंसर की पर 2 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | December 1, 2025 | 02:36 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ व्यापम हैंडपंप तकनीशियन आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की ओर से हैंडपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा (PHHT25) 2025 की मॉडल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो कल बंद कर दी जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 2 दिसंबर तक चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ व्यापम हैंडपंप तकनीशियन आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीजी हैंडपंप तकनीशियन उत्तर कुंजी 2025 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, छत्तीसगढ़ हैंडपंप तकनीशियन भर्ती 2025 परीक्षा की उत्तर कुंजी 27 नवंबर को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी 2 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे तक प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर उठाई गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।”
उम्मीदवारों को प्रति चुनौतियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये आपत्ति शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी। कैंडिडेट को ऑनलाइन आपत्ति के दौरान दस्तावेजों की सॉफ्टकॉपी अपलोड करना होगी।
सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन मॉडल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशियन रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं:
CG Vyapam Hand Pump Technician Answer Key 2025: आपत्तियां उठाएं
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यापम हैंडपंप तकनीशिन आंसर की पर आपत्तियां उठा सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक vyapamprofile.cgstate.gov.in/Online पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब, हैंडपंप तकनीशियन आंसर की आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
- प्रश्न का चयन करें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]CGPSC SSE Prelims 2025: छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस एग्जाम आवेदन psc.cg.gov.in पर शुरू, जानें प्रक्रिया, लास्ट डेट
एलिजिबल कैंडिडेट सीजीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in के जरिए एसएसई के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव से अलग-अलग डिपार्टमेंट में कुल 238 वैकेंसी भरी जाएंगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल