CG SET Answer Key 2026: सीजी सेट आंसर की पेपर-2 लॉ, कॉमर्स और सीएसए के लिए जारी, 10 नवंबर तक उठाएं आपत्ति
Abhay Pratap Singh | November 3, 2026 | 11:52 AM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ एसईटी पेपर 2 आंसर की पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जारी की गई है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 के पेपर-2 की मॉडल उत्तर कुंजी लॉ (Law), कॉमर्स (Commerce) और कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन (CSA) के लिए जारी कर दी है। उम्मीदवारों को सीजी सेट आंसर की 2026 पर 10 नवंबर तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
छत्तीसगढ़ एसईटी पेपर 2 आंसर की पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, सीजी सेट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
अभ्यर्थी को दावा आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान किए चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। डाक द्वारा एवं स्वयं उपस्थित होकर दर्ज की गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। सीजी एसईटी 2026 परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।
आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। चुनौती को पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पहले आपत्ति के पक्ष में दिए जाने वाले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग के लिए तैयार रखने की सलाह दी गई है। साथ ही, आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होने पर प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
निर्धारित तिथि एवं समय के बाद पोर्टल पर दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं होंगे। बिना प्रमाण के चुनौती को अमान्य कर दिया जाएगा। विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की भी गणना कर सकते हैं।
Chhattisgarh State Eligibility Test 2026: आंसर की डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी एसईटी मॉडल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, मॉडल आंसर टैब पर क्लिक करें।
- अब, सेट आंसर की 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी जांचें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार