CG PBN Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, डिटेल जांचें
Abhay Pratap Singh | March 12, 2026 | 04:20 PM IST | 1 min read
सीजी व्यापम पीबीएन एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन भरने वाले उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने शैक्षणिक सत्र 2026 में पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (PBN26) के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवार ने साइंस स्ट्रीम से कक्षा 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान विषयों में कुल मिलाकर कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में अलग से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं, एससी, एसटी और ओबीसी को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।
CG Post Basic BSc Nursing Entrance Exam 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवारों को सीजी पीबीएन एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘पीबीएन26 प्रवेश परीक्षा’ लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
सीजी व्यापम पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को 200 रुपये, ओबीसी को 150 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 100 रुपये शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=PBN26ONLINE पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
Chhattisgarh Post Basic BSc Nursing Entrance Exam 2026: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे सारणी में सीजी पीबीएन एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए डिटेल जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 12 मार्च, 2026 |
| आवेदन की आखिरी तिथि | 10 अप्रैल, 2026 (शाम 5 बजे तक) |
| करेक्शन विंडो | 11 से 13 अप्रैल, 2026 (शाम 5 बजे तक) |
| परीक्षा की संभावित तिथि | 21 मई, 2026 |
| परीक्षा समय | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक |
| एडमिट कार्ड | 11 मई, 2026 |
| परीक्षा केंद्र | रायपुर |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार