CG Police Admit Card 2024: सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड पीएमटी और पीएफटी के लिए कल होगा जारी
Abhay Pratap Singh | November 3, 2024 | 05:40 PM IST | 2 mins read
सीजी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपना हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ पुलिस (CG Police) कल यानी 4 नवंबर को सीजी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर सीजी पुलिस हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ पुलिस 16 नवंबर, 2024 से दस्तावेज सत्यापन, पीएमटी और पीएफटी आयोजित करेगी। पीएफटी और पीएमटी के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 5,967 कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा।
सीजी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपना हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार सीजी पुलिस विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस देख सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत 19,500 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना उम्मीदवारों को पीएमटी और पीएफटी के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also read UP Police Final Answer Key 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की जारी, 25 प्रश्न किए गए रद्द
CG Police Constable Admit Card 2024: पात्रता मापदंड
- सामान्य, एससी और ओबीसी (पुरुष) - उम्मीदवारों के लिए आवश्यक ऊंचाई 168 सेमी है और छाती का माप 81 सेमी (बिना फुलाए) और 86 सेमी (फुलाकर) होना चाहिए।
- एसटी पुरुष - इस कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई 158 सेमी है और छाती का माप 76 सेमी (बिना फुलाए) और 81 सेमी (फुलाकर) है।
- महिला - सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई 158 सेमी होनी चाहिए।
- बस्तर सरगुजा संभाग में एसटी श्रेणी - पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 153 सेमी और छाती का माप 76 सेमी (बिना फुलाए) और 81 सेमी (फुलाए) होना चाहिए। महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई 153 सेमी होनी चाहिए।
Chhattisgarh Police Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
- सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीजी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’