CG B.Sc Nursing Counselling 2024: सीजी बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग पंजीकरण की डेट 15 सितंबर तक आगे बढ़ी
Saurabh Pandey | September 14, 2024 | 12:18 PM IST | 1 min read
सीजी बीएससी नर्सिंग भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। यह प्रवेश परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली : कार्यालय आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ की तरफ से छत्तीसगढ़ बीएससी नर्सिंग 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को 15 सितंबर 2024 तक आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सीजी बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in पर जाकर कर सकते हैं।
सीजी बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद का पाठ्यक्रम और संस्थान भरना होगा। छात्रों को प्रवेश परीक्षा में प्राप्त रैंक के अनुसार अपनी पसंद भरनी होगी।
पाठ्यक्रम और कॉलेज का विकल्प भरने के बाद, उम्मीदवारों को अपने आवश्यक दस्तावेजों की मूल और फोटोकॉपी जमा करनी होगी। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को ये दस्तावेज जमा करने होंगे।
CG B.Sc Nursing 2024 Counselling: काउंसलिंग दस्तावेज
काउंसलिंग प्रक्रिया के दिन उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज ले जाने होंगे। उम्मीदवार भरे गए विकल्पों, दस्तावेजों के सत्यापन, शुल्क भुगतान आदि के आधार पर प्रवेश पा सकते हैं।
- सीजी बीएससी नर्सिंग 2024 एडमिट कार्ड
- सीजी बीएससी नर्सिंग 2024 स्कोर कार्ड
- 10वीं सर्टिफिकेट एवं मार्कशीट
- 12वीं सर्टिफिकेट एवं मार्कशीट
- श्रेणी प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र आदि।
CG B.Sc Nursing 2024 Counselling: काउंसलिंग शुल्क
सीजी बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2024 में भाग लेने वाले यूआर, ओबीसी उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एसटी, एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये काउंसलिंग शुल्क देना होगा।
CG B.Sc Nursing 2024 Counselling: भाग लेने वाले कॉलेज
- गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पं. जे.एल.एन.एम. मेडिकल कॉलेज परिसर
- गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, महारानी अस्पताल परिसर
- गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ट्रैपानी
- गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग मंगला चौक, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
- गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मेडिकल कॉलेज कैंपस, बेंडरचुआ
- गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग पद्मनाभपुर, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़
- गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग बलदेव बाग, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
- श्रीमती सुधा देवी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल