CFA Level 2 August Results 2025: सीएफए लेवल 2 अगस्त रिजल्ट cfainstitute.org पर जारी, पास परसेंटेज जानें
Saurabh Pandey | October 10, 2025 | 09:40 AM IST | 2 mins read
सीएफए परिणाम आजीवन वैलिड रहेगा और उम्मीदवार के लॉगिन पोर्टल पर तब तक उपलब्ध रहेंगे जब तक उनका प्रोफ़ाइल सक्रिय है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, यानी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके सीएफए परिणाम देख सकते हैं।
नई दिल्ली : सीएफए इंस्टीट्यूट ने चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीएफए) लेवल II अगस्त 2025 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org के माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
CFA Level 2 Results 2025: पास परसेंटेज
सीएफए लेवल 2 अगस्त परीक्षा में 9,898 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 44 प्रतिशत ने इस परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। सीएफए संस्थान अगस्त सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सीएफए परिणाम 2025, परफॉर्मेंस समरी के साथ ईमेल करेगा।
सीएफए लेवल 2 मई 2025 परीक्षा में उत्तीर्ण दर 54 प्रतिशत थी जो अगस्त 2025 परीक्षा में घटकर 44 प्रतिशत हो गई है। सीएफए अगस्त लेवल II परीक्षाएं दुनिया भर के 106 बाजारों में फैले 368 शहरों में 459 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गईं।
CFA Level 2 Results 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cfainstitute.org पर जाएं।
- होमपेज पर, "प्रोग्राम" सेक्शन में जाएं और परीक्षाएं पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट देखें लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकृत ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- CFA Level 2 Results 2025 डाउनलोड करें और सेव कर लें।
CFA Level 2 Results August 2025: लेवल III रिजल्ट डेट
सीएफए लेवल III अगस्त सत्र का परिणाम 23 अक्टूबर, 2025 को घोषित किया जाएगा और फरवरी 2026 की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 29 अक्टूबर, 2025 को बंद हो जाएंगे।
CFA Results 2025: रिजल्ट आजीवन वैलिड
सीएफए परिणाम आजीवन वैलिड रहेगा और उम्मीदवार के लॉगिन पोर्टल पर तब तक उपलब्ध रहेंगे जब तक उनका प्रोफ़ाइल सक्रिय है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, यानी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके सीएफए परिणाम देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग