VBSA Bill: केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने वीबीएसए विधेयक का किया विरोध
Press Trust of India | December 16, 2025 | 07:49 AM IST | 1 min read
वीबीएसए विधेयक मौजूदा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और शिक्षक शिक्षा के लिए राष्ट्रीय परिषद (एनसीटीई) का स्थान लेगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षकों और संघों के एक समूह ने उच्च शिक्षण संस्थानों को विनियमित करने के उद्देश्य से 15 दिसंबर को संसद में पेश किए गए एक नए विधेयक का विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रस्तावित कानून विश्वविद्यालय की स्वायत्तता, सार्वजनिक वित्त पोषण और शिक्षकों की सेवा शर्तों के लिए खतरा है।
‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान’ (VBSA) विधेयक 15 दिसंबर को लोकसभा में पेश किया गया। इस विधेयक में भारत में विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों के विनियमन, मान्यता और शैक्षणिक मानकों को सुनिश्चित करने के लिए तीन परिषदों के साथ एकल उच्च शिक्षा आयोग की स्थापना का प्रावधान है।
यह मौजूदा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और शिक्षक शिक्षा के लिए राष्ट्रीय परिषद (एनसीटीई) का स्थान लेगा। शिक्षकों के एक समूह द्वारा 15 दिसंबर को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा भी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित वीबीएसए विधेयक के तहत एक अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया जाएगा, जो विनियमन, मान्यता और शिक्षण मानकों के निर्धारण की देखरेख करेगा। उन्होंने कहा कि जिन निकायों की जगह यह आयोग ले रहा है, उनके विपरीत नए आयोग के पास वित्त पोषण संबंधी शक्तियां नहीं होंगी, जिसके परिणामस्वरूप सरकार की तरफ से वित्त पोषित उच्च शिक्षा का विघटन होगा।
अगली खबर
]RSSB Results: पटवारी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की डेडलाइन 17 दिसंबर तक बढ़ी, अनुपस्थित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
बोर्ड ने अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 17 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इसके अलावा, बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अनुपस्थित उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच