CBI Apprentices Result 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती रिजल्ट centralbank.bank.in पर जारी
Saurabh Pandey | July 28, 2026 | 12:30 PM IST | 2 mins read
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को फाइनल सिलेक्शन से पहले स्थानीय भाषा में दक्षता की परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शामिल होना होगा।
नई दिल्ली : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सीबीआई अप्रेंटिस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर अपना रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 3655 उम्मीदवारों को अगले राउंड, यानी भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) के लिए चुना गया है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती रिजल्ट में अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जॉइनिंग से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं के लिए अपने अलॉट किए गए रीजनल ऑफिस में रिपोर्ट करना होगा।
जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में चुने या शॉर्टलिस्ट नहीं किए जाएंगे, उन्हें अलग से कोई सूचना या जानकारी नहीं भेजी जाएगी। बैंक की वेबसाइट पर दी गई सभी सूचनाओं या जानकारियों को उन सभी उम्मीदवारों के लिए सूचना माना जाएगा, जिन्होंने इस प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है। केवल ऑनलाइन टेस्ट पास करने से ही उम्मीदवार के चुने जाने की गारंटी नहीं मिलती।
CBI Apprentices Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर भर्ती सेक्शन पर जाएं।
- "परिणाम घोषणा - प्रशिक्षु भर्ती वित्तीय वर्ष 2026-27" लिंक पर क्लिक करें।
- चयनित उम्मीदवारों की सूची वाला एक पीडीएफ खुलेगा, जिसमें आपका रोल नंबर भी होगा।
- रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें।
- अंत में रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
CBI Apprentices Result 2026: रीजनल ऑफिस में रिपोर्ट करने की डेट
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को 30 और 31 जुलाई 2026 को अलॉट किए गए रीजनल ऑफिस में रिपोर्ट करना होगा और अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी।
परीक्षा कब हुई थी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का रिजल्ट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
अगली खबर
]JCECEB Paramedical Exam 2026 Postponed: झारखंड पैरा मेडिकल प्रवेश परीक्षा स्थगित, नई तिथि जल्द
झारखंड राज्य के सरकारी और निजी संस्थानों में विभिन्न पैरामेडिकल, फार्मेसी और ड्रेसर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेससीईसीईबी द्वारा झारखंड पैरा मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल