Trusted Source Image

JCECEB Paramedical Exam 2026 Postponed: झारखंड पैरा मेडिकल प्रवेश परीक्षा स्थगित, नई तिथि जल्द

Abhay Pratap Singh | July 27, 2026 | 07:48 PM IST | 1 min read

जेसीईसीईबी पैरा मेडिकल एडमिट कार्ड नई परीक्षा तिथि के लिए उचित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

झारखंड पैरा-मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन जेसीईसीईबी द्वारा किया जाता है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
झारखंड पैरा-मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन जेसीईसीईबी द्वारा किया जाता है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) ने 27 जुलाई को पैरा-मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (Paramedical Exam) 2026 स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 2 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली थी। नवीनतम नोटिस में बताया गया कि नई परीक्षा तिथि जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट जारी की जाएगी।

जेसीईसीईबी पैरा मेडिकल एडमिट कार्ड नई परीक्षा तिथि के लिए उचित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। झारखंड पैरा मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “2 अगस्त 2026 को होने वाली पैरा-मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 अपरिहार्य कारणों के चलते अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की नई तिथि के संबंध में सूचना जल्द ही प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों एवं पर्षदीय वेबसाइट में जारी की जाएगी।”

Also readAIIMS NORCET 11 2026: एम्स नॉरसेट 11 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, परीक्षा तिथि जानें

JCECEB Para Medical 2026 Admit Card: डाउनलोड चरण

आधिकारिक घोषणा के बाद नीचे बताए गए चरणों का पालन करके विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • जेसीईसीईबी की वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • पैरामेडिकल परीक्षा 2026 - एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • झारखंड पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 जांचें व प्रिंट निकाल लें।

उम्मीदवारों को झारखंड पैरा-मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

झारखंड राज्य के सरकारी और निजी संस्थानों में विभिन्न पैरामेडिकल, फार्मेसी और ड्रेसर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेसीईसीईबी द्वारा झारखंड पैरा मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मेरिट और काउंसलिंग के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications