CDAC Recruitment 2026: सी-डैक में विभिन्न पदों भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | October 6, 2026 | 11:48 AM IST | 1 min read
सी-डैक में विभिन्न पदों भर्ती शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे C-DAC रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने कई सेंटर्स पर अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट वाली पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोजेक्ट ऑफिसर और प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ जैसे पद शामिल हैं, जिनके लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं।
इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 अक्टूबर, 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
CDAC Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले सी-डैक के आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं।
- उस पोस्ट को चुनें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
- अब 'अप्लाई' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉगिन करें और ओटीपी के जरिए वेरिफाई करें।
- अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरणों को चेक करें।
- आवेदन सबमिट करें और जेनरेट हुए एप्लीकेशन नंबर को नोट कर लें।
- अंत में सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंटआउट या कॉपी अपने पास रखें।
CDAC Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
C-DAC ने 11 सेंटर्स में कुल 951 वैकेंसी निकाली हैं। सबसे अधिक 272 पोस्ट बेंगलुरु में हैं, इसके बाद नोएडा (211) और पुणे (162) का नंबर आता है।
CDAC Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेज
- हाल की पासपोर्ट-साइज फोटो
- अपडेटेड रिज़्यूमे
- शैक्षिक योग्यता के सर्टिफिकेट
- मार्कशीट
- अनुभव सर्टिफिकेट
- जन्म तिथि का प्रमाण
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- नोटिफिकेशन में बताए गए अन्य दस्तावेज
CDAC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- आवेदन पत्रों की शुरुआती जांच
- लिखित/स्किल टेस्ट (जहां लागू हो)
- पर्सनल इंटरव्यू
- दस्तावेजों का सत्यापन
अगली खबर
]NTA NITTT Result 2026: एनआईटीटीटी जुलाई-अगस्त एग्जाम का रिजल्ट जारी, स्कोरकार्ड लिंक nittt.nta.ac.in पर एक्टिव
एनआईटीटीटी की अप्रैल-मई 2026 परीक्षा 31 जुलाई से 8 अगस्त के बीच ऑनलाइन रिमोट-प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की गई। अब, एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे की घोषणा करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच