CBSE OSM Row: एनएसयूआई ने सीबीएसई की ओएसएम नीति के खिलाफ किया प्रदर्शन, तत्काल वापस लेने की मांग की
Press Trust of India | May 28, 2026 | 09:30 PM IST | 2 mins read
ओएसएम नीति के विरोध में प्रदर्शनकारियों द्वारा शिक्षा सदन की ओर मार्च करने के प्रयास के दौरान सीबीएसई मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
नई दिल्ली: कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) नीति के खिलाफ आज विरोध मार्च निकाला और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। यह मार्च इंदिरा भवन से शिक्षा सदन स्थित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के मुख्यालय तक निकाला गया।
एनएसयूआई के सैकड़ों सदस्यों ने मार्च में भाग लिया और “हम ओएसएम को अस्वीकार करते हैं” के नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस नीति ने बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के बीच भ्रम और अतिरिक्त दबाव पैदा किया है।
ओएसएम नीति के विरोध में प्रदर्शनकारियों द्वारा शिक्षा सदन की ओर मार्च करने के प्रयास के दौरान सीबीएसई मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एनएसयूआई सदस्यों के अनुसार, ओएसएम प्रणाली ने देश भर में लाखों छात्रों और अभिभावकों के बीच अनिश्चितता पैदा कर दी है। प्रदर्शनकारियों ने “सीबीएसई छात्रों को न्याय दो” और “छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारे लिखी तख्तियां हाथों में ले रखी थीं।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने ओएसएम प्रणाली को “छात्र विरोधी” बताते हुए दावा किया कि छात्रों पर “प्रायोगिक नीतियां” लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा, “छात्रों को पारदर्शी और छात्र-हितैषी परीक्षा प्रणाली मिलनी चाहिए, न कि भ्रम और मानसिक तनाव।”
जाखड़ ने आगाह किया कि यदि सीबीएसई छात्रों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान करने में विफल रहता है, तो संगठन राष्ट्रीय स्तर पर अपना आंदोलन तेज करेगा। प्रदर्शन के दौरान मौजूद एनएसयूआई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि संगठन उन नीतियों का विरोध करना जारी रखेगा जो उनके अनुसार छात्रों के शैक्षणिक भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली को लेकर विवाद के बीच, सीबीएसई ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह एक “सुरक्षित और मजबूत आईटी प्लेटफॉर्म” है और वास्तविक मूल्यांकन पोर्टल में किसी भी प्रकार की खामी या इस बारे में सूचना नहीं मिली है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र