Trusted Source Image

भारत के सहयोग से नेपाल के भूकंप प्रभावित जिलों में बनेंगे 14 स्कूल, 56.02 करोड़ नेपाली रुपये देने की घोषणा

Press Trust of India | May 28, 2026 | 07:50 PM IST | 1 min read

भारत के अनुदान के तहत जनवरी 2024 में आठ जिलों के 70 स्कूल और काठमांडू में त्रिभुवन विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय बनकर तैयार हो गए और इन्हें नेपाल सरकार को सौंप दिया गया।

स्कूलों का निर्माण नेपाल सरकार के भूकंपरोधी पुनर्निर्माण मानदंडों के अनुसार किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
स्कूलों का निर्माण नेपाल सरकार के भूकंपरोधी पुनर्निर्माण मानदंडों के अनुसार किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारत ने नेपाल के भूकंप प्रभावित आठ जिलों में 14 स्कूलों के निर्माण के लिए 56.02 करोड़ नेपाली रुपये देने की घोषणा की है, जिससे हिमालयी राष्ट्र में आपदा के बाद पुनर्निर्माण और सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति उसके समर्थन की पुष्टि होती है।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नेपाल के शिक्षा एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय स्तरीय परियोजना कार्यान्वयन इकाई ने भारत सरकार द्वारा 56.02 करोड़ नेपाली रुपये के अनुदान से नेपाल के आठ जिलों में 14 विद्यालयों के निर्माण के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार ये स्कूल गोरखा, नुवाकोट, धाडिंग, दोलखा, काठमांडू, कावरेपालंचोक, रामेछाप और सिंधुपालचोक जिलों में बनाए जाएंगे। ये वे क्षेत्र हैं जो पिछले कई वर्षों में देश में आए भूकंपों से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। देश में 2015 में सबसे भीषण भूकंप आया था, जिसमें लगभग 9,000 लोग मारे गए थे।

Also readNCERT Book Row: एनसीईआरटी पुस्तक विवाद में एससी ने तीन शिक्षाविदों से संबंधित पूर्व आदेश में संशोधन किया

बयान में कहा गया है कि स्कूलों का निर्माण नेपाल सरकार के भूकंपरोधी पुनर्निर्माण मानदंडों के अनुसार किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि इस बुनियादी ढांचे में शैक्षणिक भवन, फर्नीचर से सुसज्जित कक्षाएं और लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधाएं शामिल होंगी।

भारत ने पहली बार इस तरह की पहल नहीं की है। भारत के अनुदान के तहत जनवरी 2024 में आठ जिलों के 70 स्कूल और काठमांडू में त्रिभुवन विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय बनकर तैयार हो गए और इन्हें नेपाल सरकार को सौंप दिया गया।

भारत सरकार ने कहा है कि वह नेपाल के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए नेपाल और उसकी एजेंसियों के साथ सहयोग जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications