CBSE OSM Portal Leak Claim Fake: सीबीएसई मूल्यांकन पोर्टल हैक होने का दावा फर्जी, छात्रों का डेटा सुरक्षित
Saurabh Pandey | May 27, 2026 | 11:02 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई ने मूल्यांकन पोर्टल हैक होने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल यूआरएल केवल एक डमी टेस्टिंग साइट है और छात्रों का वास्तविक डेटा पूरी तरह सुरक्षित है।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे उन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि बोर्ड का ऑनलाइन मूल्यांकन पोर्टल (On Screen Marking Portal) हैक या कंप्रोमाइज हो गया है। सीबीएसई ने एक आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर सभी छात्रों, अभिभावकों और संबंधित पक्षों को आश्वासन दिया है कि परीक्षा मूल्यांकन का मुख्य पोर्टल पूरी तरह से सुरक्षित है और किसी भी छात्र का डेटा लीक नहीं हुआ है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर कर दावा किया था कि उसने 26 फरवरी 2026 को सीबीएसई के ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) पोर्टल, जिसका यूआरएल 'http://cbse.onmark.co.in' है, की सुरक्षा में सेंध लगाई थी। इस सोशल मीडिया पोस्ट को आधार बनाकर कुछ समाचार वेबसाइटों ने भी खबरें प्रकाशित कर दी थीं, जिससे छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने अब पूरी सच्चाई सामने रखी है।
सीबीएसई ने मामले को स्पष्ट करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट में जिस यूआरएल (http://cbse.onmark.co.in) का जिक्र किया गया है, वह बोर्ड का मुख्य पोर्टल नहीं है। यह केवल एक टेस्टिंग साइट थी, जिसका उपयोग केवल इंटरनल चेकिंग, टेक्निकल टेस्ट और समीक्षा के लिए डमी या सैंपल डेटा के साथ किया जाता है। इस टेस्टिंग पोर्टल पर छात्रों के असली मूल्यांकन, अंक या किसी भी प्रकार का वास्तविक डेटा मौजूद ही नहीं था।
पूरा सिस्टम अभेद्य और सुरक्षित: सीबीएसई
बोर्ड ने जोर देकर कहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं के वास्तविक मूल्यांकन और नंबर चढ़ाने के लिए एक बिल्कुल अलग यूआरएल वाले पोर्टल का उपयोग किया जाता है। उस मुख्य पोर्टल पर न तो कोई सुरक्षा चूक हुई है और न ही उसमें ऐसी कोई तकनीकी खामी है, जिसका दावा सोशल मीडिया पोस्ट में किया गया है। वास्तविक मूल्यांकन कार्य के लिए तैनात किया गया पूरा सिस्टम पूरी तरह से अभेद्य और सुरक्षित है।
सीबीएसई ने आगे कहा कि बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए इस मजबूत सिस्टम को लागू किया है। बोर्ड ने सभी को दोबारा भरोसा दिलाया है कि असल मूल्यांकन प्लेटफॉर्म की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि इसकी विश्वसनीयता और गोपनीयता से किसी भी तरह का समझौता न हो। इसलिए किसी भी भ्रामक या झूठी खबरों पर विश्वास न करें।
अगली खबर
]CM Shri School Result 2026: सीएम श्री स्कूल कक्षा 11 एडमिशन टेस्ट रिजल्ट 31 मई तक आएगा, डायरेक्ट लिंक जानें
उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर लॉग इन करके नतीजे देख सकेंगे। सीएम श्री स्कूल रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किए जाएंगे, जिसमें चुने गए छात्रों को आवंटित स्कूलों की जानकारी भी शामिल होगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार