Trusted Source Image

CM Shri School Result 2026: सीएम श्री स्कूल कक्षा 11 एडमिशन टेस्ट रिजल्ट 31 मई तक आएगा, डायरेक्ट लिंक जानें

Santosh Kumar | May 26, 2026 | 10:14 AM IST | 2 mins read

सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट रिजल्ट की घोषणा के बाद, सफल विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर लॉग इन करके नतीजे देख सकेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर लॉग इन करके नतीजे देख सकेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने घोषणा की है कि सीएम श्री स्कूलों में कक्षा 11 में दाखिले के लिए आयोजित एडमिशन टेस्ट 2026 के नतीजे 31 मई तक घोषित कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर लॉग इन करके नतीजे देख सकेंगे। सीएम श्री स्कूल रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किए जाएंगे, जिसमें चुने गए छात्रों को आवंटित स्कूलों की जानकारी भी शामिल होगी।

'सीएम श्री स्कूल' दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके तहत चुनिंदा सरकारी स्कूलों को विश्व-स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। कक्षा 11 के लिए प्रवेश परीक्षा 7 और 9 मई को दो पेपरों में आयोजित की गई।

CM Shri School Result 2026: सीएम श्री स्कूल रिजल्ट के बाद क्या?

मानविकी, वाणिज्य और विज्ञान संकायों के इच्छुक विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट रिजल्ट की घोषणा के बाद, सफल विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

छात्रों को दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने के लिए स्कूल में उपस्थित होना होगा। सीएम श्री स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह फ्री है और इनमें स्मार्ट क्लासरूम, लैब, स्पोर्ट्स फैसिलिटी, लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Also readसीबीएसई फिजिक्स आंसर शीट मिसमैच मामले में छात्र का दावा सही, बोर्ड ने मानी गलती, दोबारा जारी होगा रिजल्ट

CM SHRI School Result 2026: सीएम श्री स्कूल रिजल्ट कैसे करें चेक?

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट रिजल्ट 2026 चेक कर सकेंगे-

  • आधिकारिक पोर्टल edudel.nic.in पर जाएं।
  • दिल्ली सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 टैब पर जाएं।
  • सीएम श्री स्कूल परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने पर सीएम श्री स्कूल रिजल्ट 2026 खुल जाएगा।
  • रोल नंबर या पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
  • सीएम श्री प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
  • सीएम श्री स्कूल मेरिट सूची 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें।

वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने एसबीएस सीएम श्री स्कूल, झरोदा कलां (राउंड 2) [कक्षा VI और कक्षा IX] के लिए योग्यता प्राप्त कर ली है, अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना राउंड 2 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications