CTET December Result 2024: सीबीएसई सीटेट दिसंबर रिजल्ट ctet.nic.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | January 9, 2025 | 01:43 PM IST | 2 mins read
सीटेट रिजल्ट दिसंबर 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने रोल नंबर दर्ज करने होंगे।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2024 दिसंबर सत्र का परिणाम जारी कर दिया है। सीटेट दिसंबर 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से सीटेट रिजल्ट 2024 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट रिजल्ट दिसंबर 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। सीबीएसई ने दिसंबर 2024 सत्र के लिए सीटेट परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को आयोजित की थी।
सीटीईटी स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयवार अंक, कुल अंक, रैंक, अन्य विवरण होंगे। सीटेट परीक्षा देश भर के 136 शहरों में दो पालियों में आयोजित की गई थी।
CTET Result December 2024: सीटेट क्वालीफाइंग मार्क्स
सीटेट परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक प्राप्त करने होते हैं जो उनकी श्रेणी के अनुसार तय किए जाते हैं। ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 में से न्यूनतम 82 अंक (55%) प्राप्त करने होते हैं।
सामान्य वर्ग के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 60% है, यानी न्यूनतम 90 अंक आवश्यक हैं। परीक्षा 136 शहरों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। सीबीएसई कई कारकों के आधार पर सीबीएसई सीटेट की कट-ऑफ निर्धारित करता है।
Also read CTET Answer Key 2024: सीबीएसई सीटेट आंसर-की ctet.nic.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
CTET December 2024 Result Link: सीटेट रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीटेट 2024 परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, CTET Dec 2024 Result Link पर क्लिक करें।
- यहां दोबारा CTET Dec 2024 Result लिंक को ओपन करें।
- अब रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- CTET December Result स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
- इसमें अपने अंक जांचें और उसका प्रिंटआउट लें।
बोर्ड ने विषय विशेषज्ञों द्वारा सीबीएसई सीटेट उत्तर कुंजी 2024 पर दर्ज आपत्तियों की जांच के बाद सीटेट रिजल्ट 2024 घोषित किया है। सीटेट योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता सभी श्रेणियों के लिए आजीवन होगी।
अगली खबर
]Delhi के निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस और अन्य श्रेणियों के तहत दाखिले के लिए दिशानिर्देश जारी, आवेदन तिथि जानें
3 जनवरी को, दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने एक परिपत्र जारी किया, जिसमें दिल्ली के निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी, किंडरगार्टन (केजी) और कक्षा एक में प्रवेश के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा