Santosh Kumar | January 1, 2025 | 02:25 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई सीटेट आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2024 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। सीटेट दिसंबर 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से सीटेट आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी 2024 परीक्षा का 20वां संस्करण 14 दिसंबर को आयोजित किया गया था।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। सीटेट आंसर की 2024 से असंतुष्ट उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
अभ्यर्थी 1 जनवरी 2025 से 5 जनवरी 2025 के बीच सीटेट 2024 उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। उन्हें सीटेट आंसर-की को चुनौती देने के लिए सहायक दस्तावेजों के वैध प्रमाण के साथ प्रश्न अपलोड करने होंगे।
सीटेट 2024 आंसर-की के विरुद्ध आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। बिना शुल्क या किसी अन्य माध्यम (जैसे ईमेल/पत्र) के माध्यम से उठाई गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी। इसके बाद सीबीएसई सीटेट फाइनल आंसर की 2024 जारी करेगा। फाइनल आंसर की के अनुसार ही सीटीईटी रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
सीटीईटी दिसंबर परीक्षा देश भर के 136 शहरों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। सीटेट पेपर II परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर I परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की गई थी।
Also readCTET 2024 Answer Key (Out) Live: सीटेट आंसर की जारी, आपत्ति शुल्क, डाउनलोड लिंक, रिजल्ट डेट जानें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीटेट 2024 आंसर-की की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-
सीटेट पेपर I और पेपर II में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होता है। सीटेट 2024 में दोनों पेपर में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। बोर्ड द्वारा 6 जनवरी, 2025 तक परिणाम जारी करने की उम्मीद है।