CTET 2024 Admit Card: सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ctet.nic.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | December 10, 2024 | 11:51 AM IST | 2 mins read
CTET परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सीटीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपना प्रवेश पत्र ले जाना होगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही दिसंबर परीक्षा के लिए सीटीईटी प्रवेश पत्र जारी करेगा। बोर्ड के अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा की तारीख से दो दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। सीटेट परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
CTET 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले सीटेट दिसंबर 2024 एडमिट कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को खोलें।
- अब एक लॉगिन विंडो प्रदर्शित की जाएगी।
- अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट करें और डाउनलोड करें।
- अब अपना विवरण दर्ज करें।
- अपना एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
CTET 2024: एडमिट कार्ड डिटेल
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का फोटो
- उम्मीदवार का हस्ताक्षर
- पिता और माता का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- परीक्षा का समय
- परीक्षा तिथियां
- परीक्षा केंद्र कोड
- पेपर कोड (पेपर I या पेपर II)
CTET 2024: परीक्षा तिथि
सीबीएसई की तरफ से घोषित तिथि के अनुसार, सीटेट 2024 का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाएगा। यदि कुछ शहरो में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होती है तो परीक्षा 15 दिसम्बर 2024 (रविवार) को भी आयोजित की जा सकती है।
CTET परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सीटीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपना प्रवेश पत्र ले जाना होगा।
Also read UPSC NDA, NA 2025: यूपीएससी एनडीए, एनए 2025 अधिसूचना अगले सप्ताह जारी होगी, डायरेक्ट लिंक जांचें
बता दें कि सीटेट ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर 2024 से शुरू हुई थी, जबकि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2024 (रात 11.59 बजे) तक थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी