CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई कक्षा 10-12 की प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां शीतकालीन स्कूलों के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | October 17, 2025 | 10:27 AM IST | 1 min read
सीबीएसई बोर्ड ने सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और दिशानिर्देश जारी किए हैं।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2025-26 के लिए शीतकालीन विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्रायोगिक परीक्षा/ प्रोजेक्ट मूल्यांकन/ आंतरिक मूल्यांकन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, प्रैक्टिकल एग्जाम और और इंटर्नल असेस्मेंट 6 नवंबर से 6 दिसंबर, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।
सीबीएसई ने कहा, “बोर्ड के परीक्षा उप-नियमों/ अध्ययन योजना के प्रावधानों के अनुसार, सत्र 2025-26 के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं/ प्रोजेक्ट/ आंतरिक मूल्यांकन भारत और विदेश में सभी संबद्ध स्कूलों के लिए 1 जनवरी 2026 से निर्धारित हैं। हालांकि, विंटर बाउंड स्कूल जनवरी में शीतकालीन अवकाश के चलते बंद रहने की उम्मीद है।”
नोटिस के अनुसार, “शीतकालीन क्षेत्रों के स्कूलों के लिए सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन 6 नवंबर से 6 दिसंबर, 2025 तक आयोजित किए जाएंगें।” सीबीएसई ने सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।
Also read CBSE LOC Data Correction Window 2025: सीबीएसई एलओसी डेटा करेक्शन विंडो cbse.gov.in पर सक्रिय
CBSE Practical Exams 2026: स्कूलों के लिए निर्देश
सीबीएसई ने शीतकालीन सत्र का पालन करने वाले सभी स्कूलों से प्रायोगिक परीक्षाओं को समय पर पूरा करने के लिए निम्नलिखित कार्रवाई करने को कहा है:
- उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार करें और यह सुनिश्चित करें कि स्कूल का कोई भी छात्र जिसका नाम बोर्ड को ऑनलाइन एलओसी में जमा नहीं किया गया है, उन्हें इन व्यावहारिक परीक्षाओं, प्रोजेक्ट या आंतरिक मूल्यांकन में बैठने की अनुमति नहीं दी जाए।
- कक्षा 10वीं के लिए आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) केवल एक बार आयोजित किया जाएगा, इसलिए सभी स्कूलों को उल्लिखित समय सारणी के दौरान सभी उम्मीदवारों के लिए इंटर्नल असेस्मेंट अंक भरने चाहिए।
- बाहरी परीक्षकों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के लिए क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें।
- प्रायोगिक परीक्षा/ प्रोजेक्ट कार्य/ आंतरिक मूल्यांकन को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें और प्रायोगिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच