CBSE Compartment Exam 2024: सीबीएसई 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी; 15 जुलाई से एग्जाम
Santosh Kumar | July 5, 2024 | 01:06 PM IST | 2 mins read
नियमित छात्रों को सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उनके स्कूल से मिलेगा, जबकि प्राइवेट छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 15 से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं, 12वीं के पूरक एलओसी फॉर्म भरे हैं, वे इस सीधे लिंक से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 15 जुलाई, 2024 (केवल एक ही दिन) को होगी और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होगी।
सीबीएसई ने प्राइवेट और नियमित दोनों उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। नियमित छात्रों को सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उनके स्कूल से मिलेगा, जबकि प्राइवेट छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Compartment Exam 2024: प्रवेश पत्र डिटेल्स
सीबीएसई 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2024 पर छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा स्थल और अन्य विवरण के साथ-साथ परीक्षा के दिन के महत्वपूर्ण निर्देश भी अंकित होंगे। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
सीबीएसई ने मई में परिणाम जारी किए थे और उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने थे। जो अंक पाने से चूक गए, उन्हें पूरक परीक्षा में बैठने का विकल्प दिया गया था। बोर्ड बाद में पूरक परीक्षा के लिए संशोधित मार्कशीट और परिणाम जारी करेगा।
CBSE 10th, 12th Admit Card 2024: डाउनलोड के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीबीएसई 10वीं-12वीं कम्पार्टमेंट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, परीक्षा संगम पर जाएं और एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
- "प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सीबीएसई कम्पार्टमेंट एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इसमें विवरण जांचें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]UP Board Compartment Exam 2024: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित, जानें एग्जाम शेड्यूल
जो अभ्यर्थी इस वर्ष की यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर विस्तृत कार्यक्रम देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल