Santosh Kumar | July 5, 2024 | 12:22 PM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की जरूरत होगी। ये एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले यूपीएमएसपी द्वारा जारी किए जाएंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024 की तिथि घोषित कर दी है। जो अभ्यर्थी इस वर्ष की यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर विस्तृत कार्यक्रम देख सकते हैं।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की इम्प्रूवमेंट या कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8 बजे से 11.15 बजे के बीच होगी। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे के बीच होगी।
इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 44,357 छात्र शामिल हो रहे हैं। इनमें से 20729 हाईस्कूल और 23,628 इंटरमीडिएट के हैं। बता दें कि बोर्ड किसी छात्र के एक या अधिकतम दो विषयों में फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका देता है। ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाती है।
Also readUP Board Result 2024: यूपी बोर्ड की छात्रों-अभिभावकों से साइबर जालसाजों से सावधान रहने की अपील
बोर्ड ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी है। नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा 15 और 16 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया है, जहां से इसे चेक किया जा सकता है।
यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की जरूरत होगी। इन्हें यूपीएमएसपी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। यूपी कम्पार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।