Trusted Source Image

CSIR UGC NET December Result 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट घोषित, csirnet.nta.nic.in पर चेक करें स्कोरकार्ड

Santosh Kumar | January 30, 2026 | 11:00 PM IST | 2 mins read

सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।

सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा 18 दिसंबर को देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर दो शिफ्ट में हुई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा 18 दिसंबर को देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर दो शिफ्ट में हुई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा 18 दिसंबर को देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर दो शिफ्ट में हुई। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in के माध्यम से सीआईएसआर यूजीसी नेट 2025 दिसंबर स्कोरकार्ड चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए, यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसरशिप और पीएचडी एडमिशन के लिए योग्यता तय करने के लिए आयोजित की जाती है।

CSIR NET December Result 2025: सीएसआईआर नेट स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव

एनटीए ने 30 दिसंबर, 2025 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की, जिस पर उम्मीदवार 1 जनवरी, 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते थे। अब, फाइनल आंसर-की तैयार होने के बाद, सीएसआईआर नेट रिजल्ट घोषित किया गया है।

सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। सीएसआईआर नेट 2025 स्कोरकार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है।

Also readUGC NET Answer Key 2025: यूजीसी नेट आंसर की दिसंबर परीक्षा के लिए जारी, ugcnet.nta.nic.in से करें डाउनलोड

CSIR UGC NET Result 2025: सीएसआईआर नेट रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • सीएसआईआर नेट 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पेज पर आवश्यक विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।

जो उम्मीदवार यह एग्जाम पास करते हैं, उन्हें जेआरएफ के लिए 3 साल की वैलिडिटी और असिस्टेंट प्रोफेसरशिप के लिए लाइफटाइम वैलिडिटी मिलती है। कट-ऑफ मार्क्स हर कैटेगरी और सब्जेक्ट के लिए अलग से जारी किए जाते हैं।

सीएसआईआर नेट रिजल्ट 2025 को डाउनलोड करने या परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications