CAT final Answer Key 2024: कैट फाइनल आंसर की iimcat.ac.in पर जारी; रिजल्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | December 17, 2024 | 03:18 PM IST | 2 mins read
कैट अंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (IIM Kolkata) ने आज यानी 17 दिसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) फाइनल आंसर की 2024 जारी कर दी है। कैट 2024 एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से कैट 2024 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
New: Registration Guide | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage | PYQ's: Quant | VARC | DILR
Don't Miss: Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets | RC | 10 Repeated Quant Concepts
Check: Career Launcher Race to 99%ile - 10 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
फाइनल कैट आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। अंतिम उत्तर कुंजी की मदद से छात्र कैट 2024 में अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, कैट रिजल्ट 2024 इसी सप्ताह घोषित किया जाएगा।
इससे पहले, आईआईएम कोलकाता ने 3 दिसंबर को कैट 2024 प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। उम्मीदवारों को 5 दिसंबर तक CAT 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। वहीं, कैट 2024 के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया, जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या 66 से बढ़ाकर 68 कर दी गई।
Also read CAT Result 2024 Live: कैट रिजल्ट कब तक होगा जारी? फाइनल आंसर की, ऑफिशियल वेबसाइट, कटऑफ जानें
एमबीए प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 3.29 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 2.93 लाख कैंडिडेट ही परीक्षा में शामिल हुए थे। कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को तीन स्लॉट में आयोजित की गई थी। स्लॉट 1 का समय सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, स्लॉट 2 दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और स्लॉट 3 का समय शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक था।
छात्रों को जल्द ही CAT परिणाम और CAT 2024 स्कोरकार्ड जारी होने की जानकारी दी जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CAT final answer key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
कैट 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं:
- कैट 2024 की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- कैट अंतिम उत्तर कुंजी के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब, यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- कैट 2024 अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें और अपने अंकों की गणना करें।
अगली खबर
]Bihar NEET PG Counselling 2024: बिहार नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 च्वाइस फिलिंग आज से शुरू, लास्ट डेट 19 दिसंबर
बिहार नीट पीजी 2024 राउंड 2 सीट मैट्रिक्स की घोषणा कर दी गई है, जिसमें राउंड 1 के बाद की रिक्तियां, नई स्वीकृत सीटें और इस्तीफों के कारण खाली हुई सीटें शामिल हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा