CAT 2024: कैट पंजीकरण का कल आखिरी दिन, iimcat.ac.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | September 12, 2024 | 01:32 PM IST | 2 mins read
कैट परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर 5 नवंबर को जारी किया जाएगा, जो 24 नवंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करना होगा।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता की तरफ से कॉमन एडमिशन टेस्ट या कैट 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 13 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। कैट 2024 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को 13 सितंबर शाम 5 बजे तक अपना आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जमा कर सकते हैं।
CAT 2026: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs | Top B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Open mock before exam
कैट स्कोर भारत के 21 आईआईएम और अन्य शीर्ष एमबीए कॉलेजों में प्रवेश के लिए मान्य है। परीक्षा रोटेशन के आधार पर शीर्ष छह आईआईएम में से एक द्वारा आयोजित की जाती है। कैट 2024 का आयोजन इस बार आईआईएम कलकत्ता द्वारा किया जाएगा।
CAT 2024 Registration: आवेदन शुल्क
आईआईएम कैट 2024 के लिए आवेदन करने वाले एसएसी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1,250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क 2,500 रुपये है।
CAT 2024 Registration: पात्रता
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंक या समकक्ष सीजीपीए (एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी/डीए श्रेणी के लिए 45 प्रतिशत कुल) के साथ स्नातक की डिग्री पूरी करनी होगी। स्नातक डिग्री/समकक्ष योग्यता के अंतिम वर्ष में या परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार भी CAT 2024 के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
CAT 2024 Registration: परीक्षा तिथि
कैट परीक्षा 24 नवंबर 2024 को भारत भर के 170 से अधिक शहरों में नामित परीक्षा केंद्रों पर तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरा सत्र दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरा सत्र शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
CAT 2024 Registration: परीक्षा पैटर्न
CAT 2024 टेस्ट पेपर में तीन सेक्शन होंगे। वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA/क्वांट्स)। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी और उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन का उत्तर देने के लिए 40 मिनट आवंटित किए जाएंगे।
CAT 2024: आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- अब 'न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- अपना नाम, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता, फोन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- अब कैप्चा कोड भरें और प्राप्त ओटीपी से पंजीकरण सत्यापित करें।
- आवेदन फॉर्म भरने के लिए CAT 2024 आईडी के साथ लॉगिन करें।
- अपना व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
- पासपोर्ट आकार का फोटो और स्कैन किए गए हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपना पसंदीदा आईआईएम, पाठ्यक्रम और परीक्षा शहरों का चयन करें।
- कैट आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार