BTSC Vacancy 2025: बिहार में वर्क इंस्पेक्टर, डेंटल हाइजीनिस्ट और एचएम के 1907 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | December 6, 2025 | 03:53 PM IST | 2 mins read
बीटीएससी भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने वर्क इंस्पेक्टर, डेंटल हाइजीनिस्ट और हॉस्टल मैनेजर (HM) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 5 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
प्रत्येक वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बीटीएससी 1,907 रिक्तियों पर भर्ती करेगा। कुल पदों में से 1114 पर वर्क इंस्पेक्टर के, 702 पद डेंटल हाइजीनिस्ट के और 91 पद हॉस्टल मैनेजर के उपलब्ध हैं।
BTSC Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
- BTSC Work Inspector Recruitment 2025 - मान्यता प्राप्त बोर्ड/ समकक्ष संस्थान से कक्षा 10वीं पास हो। साथ ही, आईटीआई से ड्राफ्टमैन सिविल/ सर्वेयर/ प्लंबर ट्रेड की परीक्षा उत्तीर्ण हो।
- BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025 - जीवविज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा की परीक्षा पास और डेंटल हाइजीनिस्ट में 2 वर्षीय डिप्लोमा हो। बिहार स्टेट डेंटल काउंसिल में डेंटल हाइजीनिस्ट के रूप में पंजीकृत हो।
- BTSC Hostel Manager Recruitment 2025 - उम्मीदवार के पास आतिथ्य एवं होटल प्रशासन में बीएससी की डिग्री हो। या स्नातक तथा होटल मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा किया हो।
Bihar Technical Service Commission: आयु सीमा
- आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी।
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- सामान्य वर्ग की अधिकतम आयु - 37 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला/ पुरुष) की अधिकतम आयु - 40 वर्ष
- एससी/ एसटी (महिला/ पुरुष) की अधिकतम आयु - 42 वर्ष
बीटीएससी भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
BTSC Recruitment 2025 Official Website: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीटीएससी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- बीटीएससी भर्ती पोर्टल btsc.bihar.gov.in/recruitment पर जाएं।
- होमपेज पर, उपलब्ध पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच