BSSC Stenographer Exam City Slip 2026: बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा सिटी स्लिप bssc.bihar.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | November 24, 2026 | 06:50 PM IST | 1 min read
बिहार एसएससी ने स्टेनोग्राफर/ स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-III के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। यह भर्ती बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में स्टेनोग्राफर/ स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-III के 531 पदों के लिए है।
नई दिल्ली :
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्टेनोग्राफर/ स्टेनो-टाइपिस्ट ग्रेड-III पदों की लिखित परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप से उम्मीदवारों परीक्षा केंद्र किस शहर में है, इसकी जानकारी मिल जाती है, जिससे कि वे एडमिट कार्ड आने से पहले ही अपनी यात्रा की योजना बना सकें।
सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, बीएसएससी स्टेनोग्राफर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 सर्च करें।
- अब संबंधित लिंक पर क्लिक करें और अपना लॉगिन विवरण, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि, दर्ज करें।
- इसके बाद लॉगिन विवरण सबमिट करें।
- अब परीक्षा शहर की स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसमें अपना परीक्षा शहर चेक करें और इसकी पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।
सिटी स्लिप विवरण
उम्मीदवारों को सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद इसे अच्छी तरह से चेक करना लेना चाहिए और यदि कोई विसंगति पाई जाती है, तो उन्हें तुरंत परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- आवेदन संख्या
- लिंग
- जन्म तिथि
- श्रेणी
- दिव्यांगता (PwD) की स्थिति
- आवंटित परीक्षा शहर
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा की शिफ्ट और समय
BSSC Stenographer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डेट
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने घोषणा की है कि स्टेनोग्राफर / स्टेनो-टाइपिस्ट ग्रेड-III परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 27 नवंबर, 2026 से उपलब्ध होगी। उम्मीदवार बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
BSSC Stenographer Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
बीएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में 1 दिसंबर, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र