BSSC Office Attendant 2022 Final Result: बीपीएससी ऑफिस अटेंडेंट फाइनल रिजल्ट पर जारी, 238 अभ्यर्थी चयनित

Abhay Pratap Singh | August 3, 2026 | 09:27 AM IST | 2 mins read

बिहार ऑफिस अटेंडेंट अंतिम परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों का नाम रोल नंबर और रोल नंबर उपलब्ध है।

बीपीएससी ऑफिस अटेंडेंट मुख्य परीक्षा 2022 में उपस्थित अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSB) ने विज्ञापन संख्या-02/2022 के अंतर्गत कार्यालय परिचारी (Office Attendant) भर्ती के लिए अंतिम परीक्षाफल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर बीपीएससी ऑफिस अटेंडेंट फाइनल रिजल्ट 2026 पीडीएफ जांच सकते हैं।

बिहार ऑफिसर अटेंडेंट अंतिम परिणाम डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। बीपीएससी ऑफिसर अटेंडेंट फाइनल रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और मेरिट क्रमांक सहित अन्य विवरण शामिल हैं।

बिहार ऑफिस अटेंडेट भर्ती 2022 के माध्यम से कुल 238 रिक्त पदों को भरा गया है, जिसमें अनारक्षित वर्ग के 99 कैंडिडेट, एससी के 65, एसटी के 2, ईबीसी के 40, पिछड़ा वर्ग महिला के 8 और ईडब्ल्यूएस के 24 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए बिहार ओए फाइनल रिजल्ट पीडीएफ जांच सकते हैं।

Bihar BPSC Office Attendant 2022 Final Result Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीपीएससी बिहार ऑफिस अटेंडेंट फाइनल रिजल्ट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • बीपीएससी नोटिस पोर्टल https://bssc.bihar.gov.in/NoticeBoard.htm पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या - 02/2022 अंतर्गत कार्यालय परिचारी पद की अंतिम परीक्षाफल प्रकाशन सम्बन्धी आवश्यक सूचना’ पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें चयनित कैंडिडेट का नाम व रोल नंबर उपलब्ध है।
  • Ctrl+F की मदद से उम्मीदवार अपना नाम व रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।

बीपीएससी ऑफिस अटेंडेंट मुख्य परीक्षा 2022 में उपस्थित अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिसे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके जांच सकते हैं।

Also read UPSSSC Stenographer 2023 Typing Test: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर टाइपिंग टेस्ट शेड्यूल जारी, नोटिस जांचें

BPSC Office Attendant 2022 Cut-off: कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक

बिहार ऑफिस अटेंडेंट 2022 के लिए चयनित अभ्यर्थियों का श्रेणीवार कट ऑफ अंक एवं रैंक नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

क्रम संख्या कैटेगरी कटऑफ अंक कटऑफ रैंक

1

अनारक्षित (UR)

80.75

72

2

अनारक्षित (महिला)

77.90

173

3

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

78.85

121

4

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (महिला)

71.25

440

5

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)

77.90

156

6

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला)

70.30

470

7

अनुसूचित जाति (SC)

71.25

423

8

अनुसूचित जाति (महिला)

63.65

649

9

अनुसूचित जनजाति (ST)

76.00

239

10

अनुसूचित जनजाति (महिला)

62.70

654

11

पिछड़ा वर्ग की महिलाएं (WBC)

73.15

345

12

दिव्यांग (DD)

57.95

706

13

दिव्यांग (MD/MUD)

47.50

737

14

दिव्यांग (VI)

68.40

513

15

दिव्यांग (OH)

74.10

318

16

स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित

60.80

688

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]