Abhay Pratap Singh | August 3, 2026 | 08:40 AM IST | 1 min read
बीएसएनएल जेटीओ 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजरनेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (टेलीकॉम) भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, बीएसएनएल जेटीओ 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 23 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी।
बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी कर दिया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर बीएसएनएल जेटीओ एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ आदि लाना अनिवार्य है।
पेपर को तीन भागों में बांटा जाएगा, जिसमें इंजीनियरिंग स्ट्रीम सेक्शन 1 व सेक्शन 2 से 50-50 प्रश्न तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट सेक्शन 3 से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
बीएसएनएल जेटीओ परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित और ओबीसी (CL) उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक सेक्शन में कम से कम 40% और तीनों सेक्शन में मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे। SC/ ST, OBC (NCL), PwBD और EWS को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।
नोटिस में कहा गया कि, “जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (टेलीकॉम) परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड उम्मीदवार परीक्षा की तिथि से पहले बीएसएनएल की वेबसाइट www.externalexam.bsnl.co.in पर दिए गए लिंक से अपने यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकेंगे।”
बीएसएनएल जेटीओ एडमिट कार्ड 2026 डाक या ईमेल के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 100 जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।