BSNL Recruitment 2026: बीएसएनएल सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन तिथि फिर बढ़ी, करेक्शन डेट जानें
Abhay Pratap Singh | March 23, 2026 | 07:34 PM IST | 1 min read
सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (SET-DR) पदों पर भर्ती IDA वेतनमान [E-3] के तहत की जाएगी। इस पद के लिए वेतनमान 24,900 रुपये से 50,500 रुपये (प्री-रिवाइज्ड) निर्धारित किया गया है।
नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (CBSE) ने सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (टेलीकॉम एंड फाइनेंस) भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। नवीनतम नोटिस के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार bsnl.co.in के माध्यम से 15 अप्रैल तक बीएसएनएन एसईटी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बीएसएनएल सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो 16 से 23 अप्रैल तक खुली रहेगी। इससे पहले, ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 31 मार्च थी, जबकि सबसे पहले उम्मीदवारों को 7 मार्च तक ही फॉर्म भरने का मौका दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू है।
BSNL SET Recruitment 2026: शैक्षिक योग्यता
- टेलीकॉम स्ट्रीम - इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ कंप्यूटर साइंस/ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रिकल/ इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई/ बीटेक डिग्री न्यूनतम 60% अंकों में हो।
- फाइनेंस स्ट्रीम - चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA)
- परीक्षा का माध्यम - कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड।
Also read HPBOSE LDR Test 2025-26 Result: लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट टेस्ट का परिणाम जारी, डाउनलोड करें
आवेदन की आयु 7 मार्च, 2026 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों नियमानुसार आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 2,500 रुपये और एससी/ एसटी/ पीएच को 1,250 रुपये का भुगतान करना होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 120 पदों को भरा जाएगा, जिसमें टेलीकॉम के 95 और फाइनेंस के 25 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है। अधिक जानकारी के लिए बीएसएनएल करियर्स पोर्टल bsnl.co.in/aboutus/careers पर विजिट कर सकते हैं।
BSNL SET Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीएसएनएल एसईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आवेदन लिंक externalexam.bsnl.co.in पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें और आवेदन पत्र सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’